दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय सूचना आयोग को चिट्टी लिख प्रधानमंत्री की शिक्षा से जुड़ी जानकारी सावर्जनिक करने की मांग की थी और इसी दौरान उन्होंने पीएम के शैक्षणिक योग्यता को लेकर भी सवाल खड़े किये थे. इस मुद्दे को लेकर ही एक निचली अदालत में उन पर मानहानि का मुकदमा दायर किया गया था.
इस मामले में पेशी के लिये अरविन्द केजरीवाल के तरफ से समय की मांग की गयी थी पर अदालत ने केजरीवाल की अर्जी को ख़ारिज कर दिया है. केजरीवाल ने दिल्ली में नगर निगम चुनाव की व्यस्तताओं का हवाला देते हुए पेशी के लिए अदालत से मोहलत मांगी थी. पर अदालत ने उसे ख़ारिज कर उनके खिलाफ वारंट जारी कर दिया है.
दिल्ली के सीएम ने 15 दिसंबर को किए अपने ट्वीट में पीएम मोदी पर हमला करते हुए लिखा- “मोदीजी 12 वीं पास हैं। उसके बाद की डिग्री फर्जी है।” केजरीवाल ने एक ट्वीट पर रि-ट्वीट करते हुए यह बात कही थी। जिसके लेकर बीजेपी के नेता सूर्य रॉन्घर ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया। जिसके आधार पर पुलिस ने दिल्ली के सीएम के खिलाफ आईपीसी की धारा 499, धारा 500 और धारा 501 में मुकदमा दर्ज किया था।
टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि मामले में सुनवाई करते हुए 10000 रुपए का जमानती गिराफ्तारी वारंट (bailable warrant of arrest) जारी किया है। कोर्ट ने मामले की पिछली दो सुनवाई में नहीं पेश होने के लिए उनके खिलाफ वारंट जारी किया है। इस मामले की अगली सुनवाई 8 मई होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 नवंबर को नोटंबदी का ऐलान किया था। जिसके बाद लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इसे लेकर केजरीवाल ने पीएम मोदी की शैक्षणिक योग्यता को लेकर सवाल उठाया था।
इन दिनों अरविंद केजरीवाल दिल्ली के एमसीडी चुनावों में व्यस्त हैं. वह लगातार ईवीएम में छेड़छोड़ का मुद्दा उठा रहे हैं. उनकी मांग है कि ईवीएम की जगह बैलेट पेपर के जरिए चुनाव हो. अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को ही आरोप लगाया कि चुनाव आयोग धृतराष्ट्र बन चुका है जो किसी भी कीमत पर दुर्योधन को जितवाना चाहता है.
एमसीडी चुनाव में भी राजस्थान से मशीनें मंगवाई जा रही हैं, जबकि दिल्ली में 15 हजार मशीनें उपलब्ध हैं. 2006 से 2013 तक की मशीनों का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा, बहाने बनाकर 2006 से पहले की मशीन का इस्तेमाल हो रहा है.
नहीं। मोदी जी 12th पास हैं। उसके बाद की डिग्री फ़र्ज़ी हैं। twitter.com/kapsology/stat…


Comments