लव जिहाद को कल तक हिंदू संगठनों का झूठ और सियासी मुद्दा कहकर खारिज करने वाली मीडिया को आखिरकार सच्चाई का पता चलने लगा है। जबकि कांग्रेस सांसद(भूतपूर्व) संदीप दीक्षित की बहन और दिल्ली की 3 बार रही मुख्यमन्त्री शीला दीक्षित की पुत्री इस जिहाद का शिकार हो चुकी है,उसके बाबजूद लव जिहाद के विरुद्ध आवाज़ बुलन्द करने से डर रही है। टाइम्स नाऊ चैनल ने केरल में अपनी तहकीकात के बाद वहां पर लव जिहाद के पूरे कारोबार का भंडाफोड़ किया है। कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि केरल के कासरगोड में तिरुती नाम की जगह पर एक सड़क का नाम गाजा स्ट्रीट रखा गया है। गाजा स्ट्रीट फलस्तीन का वो इलाका है जहां पर इस्राइली सेनाओं के साथ आए दिन संघर्ष होता रहता है। चैनल ने इलाके में चल रही जिहादी गतिविधियों की पड़ताल की तो जो पता चला उससे अब तक देश का मेनस्ट्रीम मीडिया आंख मूंद लेता रहा है। अपनी तहकीकात और कई पीड़ितों से बातचीत के आधार पर चैनल ने लव जिहाद की पूरी रेट लिस्ट जारी की है। जाति के आधार पर भाव टाइम्स नाऊ के रिपोर्टर ने कासरगोड़ जिले के इस इलाके का दौरा किया। ये वो जगह है जिसके बारे में कहा जाता ...