Skip to main content

Posts

Showing posts with the label #Hollywood

भारत में सेंसर बोर्ड ने इस दृश्य को कैसे पास कर दिया? भगवद्गीता पढ़ती नंगी युवती… ‘Oppenheimer’ में गीता का अपमान, आखिर हिन्दुओं के धैर्य की ही परीक्षा क्यों?

         Oppenheimer' में किया गया भगवद्गीता का अपमान (फोटो साभार: Twitter/Gems Of Bollywood) क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘Oppenheimer’ सिनेमघरों में आ गई है। ये फिल्म परमाणु बम का अविष्कार करने वाले अमेरिकन थ्योरेटिकल फिजिसिस्ट रॉबर्ट जे ओपेनहाइमर के जीवन पर आधारित है, जिन्हें अमेरिका ने ‘प्रोजेक्ट Y’ का निदेशक बनाया था। उनके द्वारा बनाए गए बम को ही जापान में गिराया गया था। अब इस फिल्म के कुछ दृश्यों में हिन्दू धर्म ग्रन्थ भगवद्गीता का अपमान किए जाने की खबर सामने आई है। Oppenheimer: सेक्स सीन, गीता पढ़ती नंगी लड़की फिल्म में एक सेक्स वाले दृश्य में दिखाया गया है कि अभिनेता लड़की को भगवद्गीता पढ़ने के लिए देता है। युवती पूछती है कि ये क्या है? इस पर वो बताता है कि ये संस्कृत में है। इसके बाद वो इसे पढ़ने के लिए कहता है। इसके बाद वो ग्रन्थ का वो हिस्सा पढ़ती है, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण अपने विष्णु के रूप में अर्जुन को अपना विकराल स्वरूप दिखाते हैं। इसके बाद अभिनेता युवती को आगे पढ़ने के लिए कहता है। इस दृश्य में अभिनेता और अभिनेत्री, दोनों ही बिस्तर पर नंगे हैं। युवती को पू...

हॉलीवुड पहुँचा- ‘हम क्या माँगे आजादी’

कई बार दर्शकों के बीच प्रोपेगेंडा परोसने के लिए जरूरी नहीं होता कि किसी फिल्म को पूरा प्रोपेगेंडा आधारित बनाया जाए। एक सीन, एक डायलॉग या एक रिएक्शन भी काफी होता है ये समझाने के लिए कि आखिर उसके जरिए कौन सी मंशा का प्रसार किया जा रहा है। आपने पीके, तांडव, या काली में जब हिंदू देवी देवताओं का मजाक उड़ते देखा तो आपको समझ आया कि कैसे फिल्में हिंदूविरोधी हैं। आपने ‘शिकारा’ देखी तो आपको पता चला कि कैसे नरसंहार के नाम पर दिखाई गई प्रेम कहानी कश्मीरी पंडितों का मजाक है।  इसी तरह मार्केट में अब एक नया नमूना आया है। नाम है मिस मार्वल। इसमें एक मुस्लिम सुपरगर्ल कमाला खान की कहानी दिखाई गई है। जब ये सीरीज आने वाली थी उस समय इसका प्रमोशन नारीवाद जगत में आ रही क्रांति की तरह हुआ था। ‘पहली मुस्लिम सुपरगर्ल लड़की’ पर बनती सीरिज पर खूब चर्चाएँ हुईं थी। हालाँकि जब इसके एपिसोड रिलीज होने लगे तो दर्शकों को निराशा के सिवा कुछ हाथ नहीं लगा। हाँ कुछ लोगों को मार्वल का ऐसा देशी वर्जन पसंद भी आया। लेकिन वो मुस्लिम परिवार थे जो रहन-सहन से खुद को कनेक्ट कर पा रहे थे। जिन्नों की कहानी मिस मार्वल नाम की इ...

काइली जेनर सोशल मीडिया पर हो रही हैं जमकर ट्रोल

                                                                        काइली जेनर  हॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस कायली जेनर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. वैसे तो कायली पर लाखों लोगों की नजर हमेशा बनी रहती है. लेकिन इस बार कायली की एक स्टोरी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. दरअसल, कायली जेनर ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से अपने घर के बाथरूम की फोटो शेयर की थी, जिनकी वजह से अब वो काफी ट्रोल हो रही हैं. बता दें कि कायली जेनर की स्टोरी में उनके बाथरूम के शावर को देखा जा सकता है, जिसमें से बहुत हल्का पानी बाहर आ रहा है. जब फैंस ने कायली की इस स्टोरी को देखा तो उन्होंने कायली को ट्रोल करना शुरु कर दिया और मजाक उड़ाते हुए कहा कि 35 मिलियन डॉलर के मेन्शन में रहने के बावजूद कायली जेनर के घर में आम नागरिक के घर जैसा पानी का प्रेशर आता है.  वहीं अब कायली की यह स्टोरी उनके लिए आफात बन गई...

वे मुझे घूरते रहे… फिर ब्रेस्ट व बट सर्जरी की दी सलाह: प्रियंका चोपड़ा

                                                                                                 साभार : The Indian Express सामाजिक मुद्दों पर अपने दो तरह के रवैये के कारण विवादों में रहने वाली बॉलीवुड-हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने 20 साल के फिल्मी करियर में कई उपलब्धियाँ दर्ज की हैं। सन् 2000 में विश्व सुंदरी का ख़िताब पाने के बाद वह आगे बढ़ती रहीं और अब एक ऐसा समय आया कि उन्होंने अपनी पूरी जर्नी को किताब का रूप दिया है। इस किताब का नाम ‘अनफिनिश्ड’ है जो आज रिलीज होने वाली है। द इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट में इस किताब के हवाले से प्रियंका से जुड़े एक वाकए का जिक्र किया गया है। जहाँ उन्होंने बताया है कि कैसे एक फिल्ममेकर ने शुरूआती दौर में उन्हें प्लास्टिक सर्जरी करवाने की सलाह दी थी।  रिपोर्ट के अनुसार, किताब में प्रियं...

‘किसान’ के साथ प्लेबॉय मॉडल और ड्रग्स एडिक्ट रही हॉलीवुड हीरोइन भी

                प्लेबॉय मॉडल अमांडा और हॉलीवुड अभिनेत्री सुसान सारंडन (साभार: Listal.com/ getty image) जब किसान आंदोलन में खालिस्तान, दिल्ली में हुए हिन्दू विरोधी दंगों के आरोपियों को रिहा करने और "जैसे इंदिरा गाँधी को ठोका वैसे मोदी को भी ठोकेंगे" आदि नारे लगने पर इस आंदोलन को किसान आंदोलन की आड़ में देश विरोधी ताकतें सक्रीय हैं, इनके समर्थक विरोधियों पर किसानों को अराजक और खालिस्तानी कहे जाने पर चीखते-चिल्लाते हैं, लेकिन जिस तरह एक के बाद दूसरे तार सामने आ रहे हैं, फिर किस आधार पर कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, अकाली दल, वामपंथी और इनके समर्थक पार्टियां अपना समर्थन दे रही हैं? क्या भारतीय संविधान देश के प्रधानमंत्री को ठोकने की इजाजत देता है?  कथित किसान आंदोलन की आड़ में रची गईं विदेशी साजिशें अब सबके सामने हैं। पॉप स्टार रिहाना, बाल पर्यावरण कार्यकर्ता कही जाने वाली ग्रेटा थनबर्ग और पॉर्न स्टार मिया खलीफा के इनके समर्थन में सामने आने के बादे पूरी साजिश का खुलासा हुआ था। अब ‘किसानों’ के समर्थन में प्लेबॉय मॉडल अमांडा सर्नी (Amanda Cerny) और हॉली...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)