कांग्रेस नेता और पूर्व कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने पार्टी लाइन से हटकर एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है। दरअसल, खुर्शीद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वार्षिक उत्सव में हिस्सा लेने पहुंचे थे। यहां एक छात्र ने उनसे अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाने पर सवाल पूछा। इस पर खुर्शीद ने कहा कि कांग्रेस के दामन पर मुस्लिमों के खून के धब्बे हैं। ये आप (छात्रों) पर ना लगें इसके लिए उन्हें सीख लेनी चाहिए। कहते हैं, "सुबह का भुला अगर शाम होते घर लौट आए, तो उसे भुला नहीं कहते।" जब सेवानिर्वित होने उपरान्त एक पाक्षिक को सम्पादित करते तत्कालीन भारतीय जनसंघ, वर्तमान भारतीय जनता पार्टी से कहीं अधिक कांग्रेस को मुसलमानों का दुश्मन बताते लेखन पर मुझे भाजपा समर्थित, साम्प्रदायिक आदि नामों से अलंकृत किया जाता था। लेकिन आज स्वयं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद के ऐसे बयान मेरे लेखो को सत्यापित कर, मुझे बदनाम कर रहे थे, उन सभी के मुँह पर करारा थप्पड़ मारा है। यह भी सम्भव हो सकता है, रामजन्मभूमि और अन्य मन्दिरों को विवादित बनाए पर भी जल्द ही कांग्रेस के किसी अन्य ने...