14 जून 2020 को बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई के बांद्रा वाले घर में फंदे से लटके मिले। उनके एक डोमेस्टिक हेल्पर ने इस बात की जानकारी पुलिस को फोन करके दी। शुरूआती जाँच में पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया और उनके पास से कोई सुसाइड नोट न मिलने का खुलासा किया। उनके चाहने वाले उनकी मौत की खबर सुनकर इस बात पर यकीन ही नहीं कर पाए कि सुशांत जैसा प्रतिभावान और जिंदादिल इंसान खुदकुशी कर सकता है। 15 जून को मुंबई के विले पार्ले स्थित सेवा समाज श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार हो गया। सुशांत के अंतिम संस्कार में गिने-चुने लोग आए। इनमें एक नाम उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का भी था। 16 जून को इस मामले में जाँच के दौरान पता चला कि सुशांत ने आखिरी कॉल जिन लोगों को किया उनमें एक नंबर रिया चक्रवर्ती का भी था। इसके बाद से ही कयास लगने शुरू हो गए थे कि पुलिस इस मामले में उनसे पूछताछ करेगी। 17 जून को इस मामले में बांद्रा पुलिस ने पड़ताल शुरू की। रिया समेत 11 लोगों को सुशांत की ‘आत्महत्या’ के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाया गया। यहाँ रिया ...