आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 2014 चुनावी जनसभाओं में मनोनीत यानि वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने आपको सेवक एवं चौकीदार के नाम से सम्बोधित करते थे। कहते थे, विदेशों में जमा काला धन वापस लाऊंगा, लेकिन प्राप्त समाचारों के अनुसार 7000 करोड़ भारतीय धन स्विस बैंकों में जमा हुआ है, जो प्रमाणित कर रहा है कि "चौकीदार" सतर्क नहीं है। काले धन पर गिद्ध की नज़र रखने की बजाए नज़र या तो कमजोर हो गयी है या ध्यान नहीं दिया जा रहा। स्विस बैंकों में भारतीय धन कम होने की बजाए जमा में वृद्धि हो रही है। आखिर कौन-कौन लोग भारतीय धन को स्विस बैंकों में जमा कर रहे हैं? काला धन भारत वापस लाना तो दूर, वहाँ तो निरन्तर वृद्धि हो रही है। स्विस बैंकों में जमा हो रहे भारतीय धन की वृद्धि सिद्ध कर रही है कि वर्तमान सरकार भी काले धन पर अंकुश लगाने में नाकाम हो रही है। अंग्रेजी में कहावत है "You show me the man, I will show you the rules", जिसे हर भारतीय सरकार चरितार्थ करती आयी है। स्विस बैंक तो क्या किसी भी विदेशी बैंक में कोई आम नागरिक अपना धन जमा नहीं करा सकता, केवल...