राजनीति के एक युग अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार(अगस्त 16) शाम 5.05 बजे निधन होने के बाद शुक्रवार शाम 5 बजे उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। गुरुवार को हुए निधन के बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई और स्मृति वन में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अस्थियां हरिद्वार में प्रवाहित की जाएंगी। ANI ✔ @ANI # Delhi : The mortal remains of former PM # AtalBihariVajpayee being taken to Smriti Sthal for the funeral. PM Modi, Amit Shah and other BJP leaders also take part in the procession. 15:11 - 17 Aug 2018 अटल जी की अंतिम यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। वो भाजपा कार्यालय से स्मृति स्थल तक पैदल ही अटल जी के अंतिम सफर में चले। उनके पंचतत्व में विलीन होने के बाद एक बार फिर पीएम मोदी भावुक हो गए। उन्होंने ट्वीट किया, "अटल जी आप हर भारतीय के दिल और दिमाग में हमेशा जिंदा रहेंगे। इस देश के निर्माण के लिए जो काम आपने किया है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।" अपने जीवन में कई नेताओं की शव यात्राएँ देखी, लेकिन...