अक्सर आप बाबा रामदेव या श्रीश्री रविशंकर जैसे आध्यात्मिक गुरुओं के दवाओं से लेकर एफएमसीजी कारोबार के बारे में सुनते होंगे। आपको एक ऐसे बाबा के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दवाओं नहीं बल्कि बंदूकों का सौदागर था। दुनिया उसे योग गुरु के तौर पर जानती थी, लेकिन वह उससे भी बड़ा डिफेंस डीलर था। इस बाबा की पहुंच सीधे पीएम के घर तक थी और उसकी लग्जरी लाइफ स्टाइल उस दौर के सेलिब्रिटीज को भी मात देती थी। बात हैं 70 और 80 के दशक सबसे विवादित और मशहूर योग गुरू धीरेंद्र ब्रह्मचारी की... जितने बड़े योग गुरु उतने ही विवादित - धीरेंद्र ब्रह्मचारी को देश के अब तक के सबसे बड़े योग गुरुओं में से एक माना जाता है। - भारत में योग को बढ़ाने में उनकी अहम भूमिका भी रही। - इसके चलते वह अपने दौर में काफी चार्चित भी रहे। - राजनीतिक गलियारों में उस दौर के कांग्रेस नेताओं से उनकी खास नजदीकी भी रही। - ...