संकट के दिनों में कल की चर्चित गायिका मीना कपूर को किसी ने नहीं पूछा आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक अपने स्कूली दिनों से दिलों पर राज करने वाली बीते वर्षों की चर्चित गायिका मीना कपूर मौत के वक्त गुमनामी में जीवन जीने को बाध्य थी। मेरी जान संडे के संडे और रसिया रे मन बसिया रे जैसे सुपरहिट गीतों की गायिका मीना कपूर का कोलकाता में नवम्बर 23 को निधन हो गया। मीना कपूर पिछले कुछ सालों से बीमार चल रही थी। उनको लकवा मार गया था. उनके निधन की पुष्टि बेटी शिखा वोरा ने की। उन्होंने बताया कि हमें मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वह पिछले कई सालों से लकवा से जूझ रही थी। जब से वह कोलकाता में रहने लगी थीं, वह हमारे संपर्क में नहीं थीं। इसलिए हमें उनकी हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं। गुमनामी की हालत में मृत्यु की गोद में विश्राम करने वाली मीना कपूर पहली महिला नहीं है, एक लम्बी सूची है। एक शेर है : जब तक थे अहमक की जेब में पैसे लोग कहते अजी आप हैं ऐसे वैसे जब जेब में नहीं रहे पैसे ...