Skip to main content

Posts

Showing posts with the label anupam kher

दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड में ‘द कश्मीर फाइल्स’ को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ फिल्म’ का पुरस्कार, अनुपम खेर को भी सम्मान

इस्लामवादियों द्वारा कश्मीरी हिंदुओं पर किए गए अत्याचार पर बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का दादासाहेब फाल्के पुरस्कार (Dadasaheb Phalke Award 2023) मिला है। वहीं आरआरआर को साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला। द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने इस पुरस्कार को आतंकवाद पीड़ितों और देश की जनता को समर्पित किया। द कश्मीर फाइल्स को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिलने पर फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर कहा है, “द कश्मीर फाइल्स ने दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2023 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता। यह पुरस्कार आतंकवाद से पीड़ित लोगों और भारत के सभी को आपके आशीर्वाद के लिए समर्पित है।” अभिनेता अनुपम खेर को भी 2023 के सबसे वर्सटाइल एक्टर का सम्मान मिला। कश्मीरी हिंदुओं का दर्द दिखाने वाली फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ साल 2022 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में रही। एक ओर जहाँ कोरोना वायरस महामारी और बॉयकॉट बॉलीवुड के कारण बॉलीवुड फिल्में लगातार फ्लॉफ हो रहीं थीं। वहीं, महज 14 करोड़ रुपए में बनी द कश्मीर फाइल्स ने अकेले भारत में ही 25...

अगर मुसलमान की मौत पर आप चिल्लाते हैं तो आपको हिंदुओं की मौत पर भी अफसोस मनाना चाहिए -- परेश रावल

अभिनेता से नेता बने भारतीय जनता पार्टी के सांसद परेश रावल ने कहा है कि मेरे बच्चों को पता है कि अगर मुसलमान की मौत पर आप चिल्लाते हैं तो आपको हिंदुओं की मौत पर भी अफसोस मनाना चाहिए, अगर मुसलमान इंसान है तो हिंदू भी तो इंसान है। परेश रावल ने ये बातें अंग्रेजी न्यूज चैनल रिपब्लिक के एक कार्यक्रम में अनुपम खेर को दिये एक इंटरव्यू में कही। इस इंटरव्यू में परेश रावल ने अरुंधति रॉय से लेकर गौरक्षा तक के मुद्दे पर बातें की। अरुंधति रॉय के मुद्दे पर परेश रावल ने कहा कि जो कश्मीर में आतंकियों के साथ उठता-बैठता है मैंने तो उसे ही जीप पर बांधने की बात कही थी, मैंने कुछ गलत नहीं कहा था। इस इंटरव्यू में जब अनुपम खेर ने परेश रावल से पूछा कि आजादी के बाद से आज तक राष्ट्रवाद कितना बदल गया है और आप अपने बच्चों को क्या समझाते हैं। अनुपम खेर के इस सवाल पर परेश रावल ने कहा- मैं अपने बच्चों को कुछ नहीं समझाता, वो खुद ही इतने समझदार हैं कि देश में क्या सही हो रहा है और क्या गलत उन्हें पता है। वो मानवता से भरे हुए हैं। गौरक्षा के नाम पर अगर किसी मुसलमान की मौत पर कुछ लोग चिल्लाते हैं तो उन्हें हिंदुओं की...

मनमोहन सिंह की छवि को कलंकित करेगी संजय बारु की पुस्तक पर निर्मित फिल्म

दुनिया जानती है कि मनमोहन सिंह को 10 साल तक सिर्फ नाम का प्रधानमंत्री बनाया गया था, उनका रिमोट सोनिया गाँधी के पास था और 10 साल वही देश को चला रही थी। मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार संजय बारू ने अपनी किताब  The Accidental Prime Minister में मनमोहन सिंह की इज्जत की जमकर धज्जियाँ उड़ाई थी। लेकिन अब उन्हीं की किताब पर  The Accidental Prime Minister फिल्म भी बन रही है, जिसमें अनुपम खेर मनमोहन सिंह का रोल निभा रहे हैं। ऐसा लगता है कि यह फिल्म मनमोहन सिंह, सोनिया गाँधी और कांग्रेस को एक्सपोज करके रख देगी और मनमोहन सिंह की बोलती बंद हो जाएगी। फिल्म The Accidental Prime Minister का पहला पोस्टर लांच हो गया है। इस फिल्म में मशहूर फिल्म स्टार अनुपम खेर मनमोहन सिंह का रोल निभाएंगे, फिल्म हस्तियों ने अनुपम खेर को बधाई देनी शुरू कर दी है।  यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार संजय बारू की किताब पर बनी है। संजय बारू ने अपनी किताब The Accidental Prime Minister में लिखा था कि दरअसल मनमोहन सिंह सिर्फ नाम के प्रधानमंत्री थे, वे बिना सोनिया गाँधी की इजा...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)