आम आदमी पार्टी के गठन से लेकर आज तक इस पार्टी की गतिविधियों का विश्लेषण करने करने पर एक ही निष्कर्ष निकल कर आता है कि इस पार्टी का गठन ही "चोरी और सीना जोरी" पर आधारित एवं केन्द्रित है। और उसी सिद्धान्त पर कार्यविन्त है। आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद भगवंत मान पर संसद की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने के आरोप की जांच के लिए गठित लोकसभा की समिति ने गुरुवार को मान को अपना लिखित जवाब देने के लिए 48 घंटों का समय दिया है। समिति के समक्ष पेश हुए मान ने कहा कि यदि समिति को लगता है कि संसद परिसर का वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड कर उन्होंने गलती की है तो वह बिना शर्त माफी मांगने के लिए तैयार हैं। लेकिन समिति ने मान की प्रतिक्रिया पर नाराजगी जाहिर की और कहा कि आप नेता ने अपने कार्य की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पठानकोट में भारतीय वायुसेना के अड्डे पर हुए आतंकवादी हमले से तुलना कर अपने माफीनामे का गुड-गोबर कर दिया। एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “समिति ने इस तरह की दोहरी बयानबाजी को स्वीकार नहीं किया। उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए 48 घंटों का समय दिया जाता है। उन्हें सोमवार को समिति के...