आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार दुनिया भर के वैज्ञानिक अब यह मानने को विवश हैं कि भारत और श्रीलंका के बीच स्थित प्राचीन एडम्स ब्रिज यानी रामसेतु असल में मानव निर्मित है. भारत के रामेश्वरम के करीब स्थित द्वीप पमबन और श्रीलंका के द्वीप मन्नार के बीच 50 किलोमीटर लंबा अद्भुत पुल कहीं और से लाये पत्थरों से बनाया गया है. अमेरिकी पुरातत्ववेत्ताओं ने विज्ञान चैनल डिस्कवरी के एक शो के प्रोमो में यह जानकारी दी है. यह शो बुधवार को सुबह 7.30 बजे दिखाया गया. प्रोमो को सोशल मीडिया पर 16 घंटों में 11 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं. इस कार्यक्रम में सैटेलाइट चित्र के जरिये रामसेतु की अंतरिक्ष से नजर आने वाली तस्वीर दिखाई गई है. वैज्ञानिकों का मानना है कि सैटेलाइट में नजर आने वाली आकृति दरअसल गहरे समुद्र में तैरते छिछले और सपाट चूना पत्थर हैं. 83 किलोमीटर लंबे गहरे जल क्षेत्र में चूना पत्थर की चट्टानों का नेटवर्क असल में मानव निर्मित है. रामसेतु यानि वो पुल या सेतु जो भारत और श्रीलंका के बीच बनाया गया। इस रामसेतु को लेकर भारत में हमेशा से ही बहस छिड़ती आ रही है। कई लोग रामसेतु के अस्तित्व को सच म...