आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो ने सितम्बर 26, 2020 को ड्रग्स मामले में बॉलीवुड की तीन बड़ी अभिनेत्रियों दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर के साथ पूछताछ की। दीपिका पादुकोण सुबह के 10:30 बजे NCB के कोलाबा स्थित दफ्तर पहुँचीं और वहाँ दोपहर 3:30 तक रहीं। करीब 5 घंटे की पूछताछ के दौरान उनके मैनेजर करिश्मा के बयानों को लेकर भी उनसे सवाल किए गए। सुशांत की हत्या अथवा आत्महत्या की जाँच के चलते बात ड्रग्स तक जा पहुंची है। ऐसे में सरकार बताए, "क्या बॉलीवुड में ड्रग्स पहली बार पहुंचा है? बॉलीवुड पहुँचने से पहले कहाँ-कहाँ तक पहुँच चुका है? लेकिन किसी भी सरकार ने गली-कूचों में चल रहे ड्रग को कभी गंभीरता से नहीं लिया, अगर लिया होता, यह उस बॉलीवुड तक नहीं पहुँचता, जिसे बार-बार फिल्मों में प्रस्तुत किया गया था। यह जाँच केवल बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं रहनी चाहिए, देश में बिक रहे इन ड्रग्स पर भी पूर्णरूप से पाबन्दी होनी चाहिए। यह सामाजिक बुराई केवल बॉलीवुड ही नहीं, पूरे भारत में फैली हुई है। NCB ने दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श...