फिल्म ‘हमारे बारह’ फिल्म की हिरोइन अदिति धीमान को ‘रेप कर देंगे… सिर धड़ से अलग कर देंगे’ की धमकी, बुर्का पहन घर से निकलने को मजबूर
अदिति धीमान को जान से मारने की धमकी (फोटो साभार : Instagram : aditidhiman11) बॉलीवुड की एक फिल्म ‘हमारे बारह’ आ रही है, जिसमें महिलाओं पर होने वाले घरेलू अत्याचार, सामाजिक दबाव को दिखाने की कोशिश की जा रही है। ये फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालाँकि ये फिल्म लंबी कंट्रोवर्सी में फँस गई थी, क्योंकि इस्लामिक कट्टरपंथी इस फिल्म को रिलीज करने का विरोध कर रहे थे। इस फिल्म में लीड कैरेक्टर अन्नू कपूर का है, जिनके साथ अदिति धीमान उनकी बेटी जरीन का किरदार निभा रही हैं। अब अदिति धीमान ने खुलासा किया है कि उनका ‘सिर तन से जुदा करने’, ‘रेप करने’ और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। आज तक से एक्सक्लूसिव बातचीत में अदिति धीमान ने कहा कि “इतने रेप और मौत की धमकियाँ मिली की बाप रे! अभी मेरे मैसेजेस में सब पड़े हैं। सोशल मीडिया पर प्राइवेटली मैसेज करते हैं और आधे से ज्यादा तो फेक और फेसलेस अकाउंट्स हैं। मतलब एक दिन मैं अचानक उठी और इतने मैसेजेस देखे। सोचा हम लोग सोसायटी के लिए कुछ अच्छा करना चाह रहे हैं, लेकिन हमें...