Skip to main content

Posts

Showing posts with the label samajwadi party

स्वरा भास्कर ने 14 दिन पहले जिस मुस्लिम लड़के को बोला भाई, उसी से शादी

अपनी एक्टिंग से ज्यादा विवादों की वजह से सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहद अहमद से शादी कर ली है। स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी। वीडियो में तस्वीरों और चैट्स के अलावा शादी के कागजात भी दिखाए गए हैं। स्वरा भास्कर द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत से लेकर विवाह तक की घटनाएँ दिखाई गई हैं। वीडियो के अनुसार साल 2019 में एंटी सीएए प्रोटेस्ट के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। वीडियो पोस्ट करते हुए स्वरा ने लिखा:   “कई बार आप उन चीजों को दूर तलाशते रहते हैं, जो आपके बिल्कुल नजदीक होती है। इसके बारे में आपको अंदाजा भी नहीं होता। हम प्यार की तलाश में थे लेकिन पहले हमें दोस्ती मिली। उसके बाद हम दोनों एक दूसरे से मिले। फहद ज़िरार अहमद मेरे दिल में तुम्हारा स्वागत है। दिल में उथल-पुथल सा है लेकिन जो भी है अब तुम्हारा है।” Sometimes you search far & wide for something that was right next to you all along. We were looking for love, but we found friendship first. And then we found each other! Welcome to...

‘झाँसी की रानी’ कंगना ने सपा नेता को लगाई धोबी-पछाड़, समझा रहे थे बॉलीवुड का मतलब

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक करण जौहर के खिलाफ़ खुल कर अपनी राय रखने वाली कंगना रनौत ने एक बार फिर उन्हें लेकर अपना बयान दिया है। हालाँकि, इस बार उनके निशाने पर प्रत्यक्ष रूप से करण न होकर बल्कि एक सपा नेता थे, जिन्होंने अभिनेत्री पर कुछ सवाल उठाए। और, जवाब में कंगना ने कहा कि इंडस्ट्री सिर्फ करण जौहर की या उनके पिता की नहीं है। कंगना ने यह बात सपा नेता मनीष जगन अग्रवाल के ट्वीट पर लिखी। उन्होंने कंगना पर सवाल उठाते हुए पूछा था कि वह सभी के संघर्षों को गाली देकर, तुच्छ बताकर आगे बढ़ना चाहती हैं। उन्होंने लिखा था, “कंगना जी आप सबके संघर्षों को गाली देकर, तुच्छ बताकर, सबके ऊपर निशाना साधकर आगे बढ़ना चाहती हैं? करण जौहर हों या अन्य फ़िल्म निर्माता सभी लोगों की सामूहिक मेहनत से ये भारतीय फिल्म इंडस्ट्री खड़ी हुई है, कोई भी इंडस्ट्री आपकी तरह सबको गाली देकर 1-2 दिन में खड़ी नहीं हो जाती।” समाजवादी नेता के इसी ट्वीट में कंगना ने लिखा, “इंडस्ट्री सिर्फ़ करण जौहर/उसके पापा ने नहीं बनाई, दादा साहेब फाल्के से लेकर हर कलाकार और मज़दूर ने बनाई है, उस फ़ौजी ने जिसने सीमाओं को बचाया, उस ...

कंगना रनौत के दफ्तर में तोड़फोड़ ‘गैरजरूरी’, मुंबई में और भी हैं अवैध निर्माण : शरद पवार

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के बांद्रा स्थित ऑफिस पर बीएमसी (BMC) की कार्रवाई को शिवसेना की सहयोगी एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार ने गलत बताया है। शरद पवार ने कहा कि बीएमसी की कार्रवाई गैर जरूरी है, मुंबई में और भी अवैध निर्माण हैं। शरद पवार ने कहा कि बीएमसी की कार्रवाई ने अनावश्यक रूप से (कंगना को) बोलने का अवसर दे दिया है। मुंबई में कई अन्य अवैध निर्माण हैं। यह देखने की जरूरत है कि अधिकारियों ने यह निर्णय क्यों लिया। गनीमत है, सुशांत हिन्दू, हत्या षड़यंत्र में शामिल हिन्दू और राज खोलने वाली हिन्दू, फिर भी हिन्दू-मुसलमान, क्यों? लगता है दाल में कुछ काला नहीं, बल्कि सारी ही दाल काली है। फिर, यह बात तो सही है कि अवैध निर्माण बहुत है। मुंबई से लेकर दिल्ली और दिल्ली से लेकर कन्याकुमारी तक कहाँ नहीं है अवैध निर्माण और अतिक्रमण। यदि कंगना ने अवैध निर्माण किया था, इस निर्माण में कितने लोगों ने रिश्वत खाई थी, क्योकि आज स्थिति इतनी भयानक है कि अवैध को तो छोड़िए, वैध निर्माण के लिए भी बिना रिश्वत दिए बिना एक ईंट लगानी किसी जोखिम से कम नहीं। नक़्शे के मुताबिक काम करने पर भ्रष...

उत्तर प्रदेश : भाजपा की जेब में आता समाजवादी पार्टी का वोट

लोकसभा चुनाव घोषित होने से पूर्व बसपा और समाजवादी कहीं साइकिल तो कहीं हाथी पर सवार होकर भाजपा को शिकस्त देने गठबंधन का ढोल पिट रहे थे, लेकिन जैसे-जैसे चुनाव तारीख पास आती जा रही है, गठबन्धन का रायता फैलना शुरू हो चूका है। हर अवसरवादी "जहाँ दिखे तवा-परात, वहीँ बिता सारी रात" नीति अपना रहे हैं। जो इस बात की भी पुष्टि करता है कि हवा का रुख किधर जा रहा है, वरना यूँ ही कोई अवसरवादी भारी होते पलड़े की तरफ नहीं भागता।  पश्चिमी उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी (सपा) के एक दिग्गज नेता मार्च 30 को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार, सपा एमएलसी वीरेन्द्र सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय की उपस्थिति में भाजपा का दामन थामेंगे। पहले निषाद समुदाय और अब गुर्जर समुदाय गठबंधन से अलग हो रहे हैं, देखिए, मतदान होते-होते पता नहीं और कितने अवसरवादी पाला बदलते हैं। अब समय आ गया है कि जनता भी ऐसे अवसरवादियों को सबक सिखाये क्योकि गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले नेता विश्वास योग्य नहीं होते। चाहे जितने भी जनह...

सपा से छूटा पंखुड़ी पाठक का साथ

समाजवादी पार्टी की नई मीडिया पैनलिस्ट में पंखुड़ी पाठक का नाम शामिल नहीं होने के कारण उन्होंने पार्टी से किनारा कर लिया है। जिसके बाद सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। पार्टी से किनारा करने के बाद पंखुड़ी पाठक ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से जुड़ी कुछ यादगार चीजों को भी खुद से दूर कर दिया है।  दूर की अखिलेश यादव से जुड़ी ये चीज दरअसल, इस्तीफा देने के बाद उन्होंने ट्विटर से अखिलेश यादव के साथ लगाई अपनी तस्वीर को बदल दिया है। पार्टी से इस्तीफा देने से पहले पंखुड़ी पाठक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अखिलेश संग तस्वीर लगाई थी।  अगस्त 27 को समाजवादी पार्टी ने अपने प्रवक्ताओं की नई लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में पंखुड़ी पाठक का नाम नहीं था। जिससे नाराज होकर उन्होंने पार्टी से किनारा करने का फैसला लिया है। ट्विटर पर दी इस्तीफे की जानकारी पंखुड़ी पाठक ने इस्तीफा देने की जानकारी खुद दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- कि भारी मन से सभी साथियों को सूचित करना चाहती हूं कि @samajwadiparty के साथ अपना सफर का मैं अंत कर रही हूं। 8 साल पहले विचारधारा व युवा नेतृत्व से प्रभावित हो कर मैं इस पार्टी से...

अखिलेश यादव समाजवादी नहीं, नमाजवादी पार्टी के हैं अध्यक्ष: अमर सिंह

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार   राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने एक बार फिर अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला है। चुनाव जीतने पर विष्णु का मंदिर बनाने वाले अखिलेश यादव के बयान को लेकर अमर सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर एक गुस्से से भरा वीडियो जारी किया है। उन्होंने इस वीडियो में अखिलेश ही नहीं बल्कि आजम खान पर भी जमकर अपना गुस्सा उतारा है। अमर सिंह ने यहां तक कह दिया कि अखिलेश समाजवादी नहीं बल्कि नमाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हैं। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि अगर उनकी सत्ता में वापसी होती है तो वो उत्तर प्रदेश में भगवान विष्णु का भव्य मंदिर बनाएंगे और इसे विष्णु नगर के रुप में विकसित करेंगे। अखिलेश के इसी बयान पर गुस्सा जताते हुए अमर सिंह ने यह प्रतिक्रिया दी है। अपने वीडियो में अमर सिंह ने कहा, 'अखिलेश यादव तुम्हें विष्णु का मंदिर बनाने का अधिकार है, तुम समाजवादी पार्टी के सदर (अध्यक्ष) नहीं हो, तुम नमाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हो। तुम्हारा बनाया हुआ, तुम्हारे पिता का बनाया हुआ राजनीतिक पुत्र मोहम्मद आजम खान, उसने बयान दिया है कि अ...

महिलाएं शरीर की बनावट के हिसाब से पहनें कपड़े, ताकि ना दिखे अश्लीलता--रामशंकर विद्यार्थी, सपा नेता

आए दिन कोई ना कोई नेता इस तरह के बयान देता है जो कि उन्हें सुर्खियों में ला देता है। कई नेता महिलाओं के पहनावे पर भी टिप्पणी करने से बाज नहीं आते हैं। यहां तक कि रेप जैसी घटनाओं के लिए उनके पहनावे तक को जिम्मेदार ठहरा देते हैं। समाजवादी पार्टी के नेता रामशंकर विद्यार्थी ने भी अब ऐसा ही बयान दिया है। उन्होंने भी रेप के लिए महिलाओं के कपड़ों को जिम्मेदार ठहराया है। इसके साथ ही नाबालिगों को मोबाइल उपयोग पर प्रतिबंध लगाने को कहा है। रामशंकर विद्यार्थी ने कहा, 'महिला और पुरुष की बनावट ऐसी दी है कि उसी हिसाब से कपड़े पहनने चाहिए, जिससे अश्लीलता ना दिखे। रेप तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक अश्लीलता पर पाबंदी नहीं लगेगी। इसके लिए नाबालिगों के हाथों से मोबाइल पर प्रतिबंध लगाना पड़ेगा।'  सपा नेता ने इंटरनेट को भी रेप के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि नाबालिगों के हाथ में मोबाइल रहे कोई बात नहीं, लेकिन नेट पहुंचने का कारण। उस पर जो अंग प्रदर्शन हो रहे हैं, ये भी उसके कारण है। स्मरण हो, कुछ समय पूर्व, इसी पार्टी के तत्कालीन प्रमुख मुलायम सिंह ने कहा था कि "बच्चों से गलती हो...

उन्‍नाव में अब सपा नेता बीरेंद्र यादव पर लगा गैंगरेप का आरोप, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

उन्‍नाव में बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर  पर लगे गैंगरेप के आरोप की जांच अभी पूरी भी नहीं हुई कि अब उन्‍नाव में ही एक युवती ने एक सपा नेता और उनके साथियों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है. घटना कोतवाली गंगाघाट की है. पीड़ित युवती का आरोप है कि एक युवक ने उसे नौकरी दिलाने के नाम पर बहला फुसलाकर सपा नेता बीरेंद्र यादव के हवाले कर दिया. इसके बाद सपा नेता बीरेंद्र यादव और उसके साथियों ने उसके साथ कई दिनों तक गैंगरेप किया. कई दिनों तक गैंगरेप करने के बाद आरोपियों ने उसे कानपुर में एक अन्‍य महिला के साथ रह रहे पीड़िता के पिता के हवाले कर दिया. पिता ने भी जब आरोपियों के खिलाफ आवाज नहीं उठाई और उसके साथ ही अभद्रता की तो वह कोतवाली गंगाघाट शिकायत लेकर पहुंची. लेकिन वहां भी पुलिस से उसे कोई मदद नहीं मिली. इस पर वह शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक के ऑफिस पहुंची. उन्‍नाव पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली गंगाघाट में सपा नेता समेत तीन लोगों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज की गई है. वहीं पीड़िता के पिता पर भी आरोपियों का साथ देने का मामला दर्ज कर लिया गया. वहीं उक्त मामले में अपर पुलिस अधीक्ष...

मायावती गेस्टहाउस काण्ड : RSS का क़र्ज़ भूली माया, जब इज़्ज़त बचाई थी

गेस्ट हाउस कांड के दौरान मायावती को बीजेपी के तत्कालीन विधायक ब्रह्मदत्त द्विवेदी ने बचाया था आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  नारी किसी भी जाति अथवा धर्म से हो, अपनी शीलता पर बहुत नाज़ होता है। और जब कोई उसकी शीलता भंग करता है या करने का प्रयास करता है, वह क्षण उस महिला का बहुत ही दुःखद क्षण होता है। जिसे वह अपने जीवन की अंतिम साँस लेने तक नहीं भूल पाती, लेकिन बसपा सुप्रीमो मायावती अपने साथ होने वाले सम्भावित बलात्कार को भूल समाजवादी पार्टी से समझौता कर लेती हैं। जो किसी समय  स माजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव और बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती के दोबारा साथ आने की संभावनाओं का अंत हो गया था। मायावती ने लखनऊ गेस्टहाउस कांड का याद कर मुलायम से दोस्ती से इनकार कर दिया था।  लखनऊ गेस्टहाउस कांड का हवाला देकर ही वह दोनों नेताओं की दोस्ती के अगुवा लालू प्रसाद यादव पर भी जमकर बरसीं। उन्होंने कहा कि वैसी घटना लालू की बहन-बेटी के साथ हुई होती तो वह गठबंधन की बात कभी नहीं करते।  लेकिन अब वही माया कुर्सी की खातिर गेस्टहाउस को अपने आंचल में छुपाकर 23 वर...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)