आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार जब से केन्द्र में भाजपा शासित हुई है और उसके बाद प्रदेशों में बनने वाली भाजपा की सरकारों के बनने से भाजपा विरोधी विरोध के नए-नए आयाम खोजने में व्यस्त हैं, और भाजपा मुख्यमंत्री अपने विरोधियों की नींद हराम करने में कोई मौका नहीं चूक रहे।जिसमे उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे अग्रणी हैं। जिस तरह प्रदेश में गुण्डागर्दी और भ्रष्टाचार पर नकेल लगा रहे हैं, विरोधी उतने ही परेशान हो रहे हैं। जो सिद्ध करता है कि इस मुख्यमंत्री को अपने प्रदेश की जनता की कितनी चिन्ता है। एक के बाद एक मुस्लिम उद्धार के नाम पर हो रहे घोटालों के उजागर होने पर समस्त मुस्लिम समाज को आँखें खोलनी चाहिए कि किस तरह अपने आपको मुस्लिम हितैषी बताने वाले नेता और इस्लाम के वफादार उनके नाम पर सरकारी धन को अपनी तिजोरियों में भर रहे थे। उत्तर प्रदेश में वेब पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य किये जाने के बाद मदरसों के नाम पर जालसाजी का खुलासा हुआ है. उत्तर प्रदेश सरकार का ओर से यह जानकारी दी गयी है कि राज्य सरकार के राजस्व से हर साल इन जाली मदरसों से 100 करोड़ रुपय...