साल 2002 के साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को सीबीआई की विशेष अदालत ने दोषी करार दिया है. विशेष अदालत ने दोपहर करीब ढाई बजे राम रहीम पर 15 साल पुराने यौन शोषण के आरोपो को सही पाया. राम रहीम की सजा का ऐलान 28 अगस्त को किया जाएगा. कोर्ट के फैसले के बाद राम रहीम को सीधे जेल भेजा जाएगा. अदालत के फैसले के बाद किसी भी तरह की अप्रिय घटना घटित न हो इसके लिए पहले से ही हरियाणा और पंजाब में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं. पंजाब- हरियाणा हाईकोर्ट प्रशासन को पहले ही आदेश दे चुका है कि किसी भी कीमत पर शांति भंग नहीं होनी चाहिए. सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए शुक्रवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा कि दोनों राज्यों में किसी भी कीमत पर शांति भंग नहीं होनी चाहिए. हाईकोर्ट ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सेना को कार्रवाई की छूट दे दी है. हाईकोर्ट ने कहा कि पंचकूला में कोई भी नेता नहीं आना चाहिए. किसी भी नेता ने भड़काऊ भाषण दिया तो कार्रवाई की जाएगी. गुरुवार को भी हाईकोर्ट ने हालात पर काबू पाने के लिए सेना को अलर्ट पर...