Skip to main content

साध्‍वी यौन शोषण केस में गुरमीत दोषी करार

LIVE : साध्‍वी यौन शोषण केस में गुरमीत दोषी करार, कोर्ट से सीधे जाएंगे जेल, 28 को सजा का ऐलान
 साल 2002 के साध्‍वी यौन शोषण मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को सीबीआई की विशेष अदालत ने दोषी करार दिया है. विशेष अदालत ने दोपहर करीब ढाई बजे राम रहीम पर 15 साल पुराने यौन शोषण के आरोपो को सही पाया. राम रहीम की सजा का ऐलान 28 अगस्‍त को किया जाएगा. कोर्ट के फैसले के बाद राम रहीम को सीधे जेल भेजा जाएगा. अदालत के फैसले के बाद किसी भी तरह की अप्रिय घटना घटित न हो इसके लिए पहले से ही हरियाणा और पंजाब में सुरक्षा के पुख्‍ता बंदोबस्‍त किए गए हैं. पंजाब- हरियाणा हाईकोर्ट प्रशासन को पहले ही आदेश दे चुका है कि किसी भी कीमत पर शांति भंग नहीं होनी चाहिए.
सुरक्षा व्‍यवस्‍था की समीक्षा करते हुए शुक्रवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा कि दोनों राज्‍यों में किसी भी कीमत पर शांति भंग नहीं होनी चाहिए. हाईकोर्ट ने शांति व्‍यवस्‍था बनाए रखने के लिए पुलिस और सेना को कार्रवाई की छूट दे दी है. हाईकोर्ट ने कहा कि पंचकूला में कोई भी नेता नहीं आना चाहिए. किसी भी नेता ने भड़काऊ भाषण दिया तो कार्रवाई की जाएगी. गुरुवार को भी हाईकोर्ट ने हालात पर काबू पाने के लिए सेना को अलर्ट पर रखने के लिए कहा था.
अदालत के अंदर दो गाड़ियों को ही जाने की अनुमति दी थी. इसके बाद समर्थकों ने उनके काफिले को कैथल में रोक दिया था. यहां से आधे घंटे बाद काफिला रवाना कर दिया गया था. हालांकि भावुक समर्थकों ने रास्‍ते से हटने से इनकार कर दिया था. बाबा के कुछ निराश समर्थक बेहोश भी हो गए थे.
राज्‍य के संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से नजर रखी जा रही है. डेरा प्रमुख ने गुरुवार रात पंचकूला में इक्ट्ठा हुए अपने अनुयायियों से अपील की थी कि वे अपने घरों को लौट जाएं. लेकिन बाबा की अपील के बावजूद समर्थक वहां से नहीं हटे. डेरा प्रमुख ने एक वीडियो जारी कर अपने अनुयायियों से कानून का पालन करने के लिए कहा था.
गुरमीत राम रहीम सिंह ने वीडियो अपील में कहा, ‘मैं पहले भी शांति बनाये रखने की अपील कर चुका हूं और (अनुयायियों से) पंचकूला नहीं जाने को कहा था. जो (अनुयायी) पंचकूला में हैं, उन्हें अपने घर लौट जाना चाहिए.’ उन्होंने कहा, ‘मुझे सुनवाई के लिए अदालत जाना है और मैं पंचकूला जाऊंगा. हमें कानून का पालन करना चाहिए और शांति बनानी चाहिए.’ पंचकूला में करीब डेढ़ लाख अनुयायी एकत्र हैं.
फैसले के एक दिन पहले ही गुरुवार को हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में तीन दिन के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई. रेलवे ने पंजाब और हरियाणा जाने वाली कई ट्रेनो को कैंसिल कर दिया गया है. नॉर्दन रेलवे ने अपने ट्विट कर बताया है कि कुल 201 ट्रेनों को रद्द कर दिया. चंडीगढ़ पुलिस ने डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों को चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश में घुसने की कोशिश की तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
सिरसा में बुलाई गई सेना
गुरमीत राम रहीम के खिलाफ बलात्कार के मामले में अदालत का फैसला आने से पहले ही सिरसा में सेना बुला ली गई है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पंथ के मुख्यालय के बाहर वरिष्ठ पुलिस कर्मियों ने एक फ्लैग मार्च भी किया. पंचकूला में सीबीआई की अदालत में शुक्रवार को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के मामले में फैसला सुनाया जाएगा. वह खुद अदालत में उपस्थित होंगे.
15 हजार जवान पंजाब-हरियाणा में तैनात
समस्या पैदा होने की आशंका को देखते हुए 15,000 अर्द्धसैनिक जवानों सहित हजारों जवानों को पूरे पंजाब और हरियाणा में संवेदनशील इलाकों में तैनात कर दिया गया है. डेरा प्रमुख के खिलाफ सीबीआई ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देश पर 2002 में यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया था. राम रहीम सिंह द्वारा कथित तौर पर दो साध्वियों के यौन उत्पीड़न को लेकर अनाम चिट्ठियों के सामने आने के बाद अदालत ने यह निर्देश दिया था. डेरा प्रमुख ने इन आरोपों का खंडन किया है.

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...