काले हिरण शिकार मामले में 5 अप्रैल 2018 को जोधपुर कोर्ट ने सलमान खान को दोषी करार दिया। कोर्ट ने सलमान को 5 साल की सजा सुनाई, वहीं अन्य आरोपियों को बरी कर दिया। सलमान के अलावा सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम भी इस मामले में आरोपी थे। सलमान खान को 5 साल की जेल के ऐलान के बाद ट्विटर पर बवाल मच गया। एक तरफ सलमान के फैन्स और विरोधी आपस में भिड़े हुए हैं, वहीं कुछ ट्विटर यूजर्स इस पर खूब मजे ले रहे हैं। ट्विटर यूजर्स सलमान खान पर कई फनी Memes, GIFs और फोटोज शेयर कर रहे हैं और इन्हें देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। जब सजा का एलान कर रहे थे, तब दंबग सलमान खान थोड़े कमजोर नजर आए। जैसे ही जज ने सलमान को दोषी करार दिया, उनकी आंखें भर आईंं। बहन अलवीरा ने उन्हें फौरन संभाला और पानी पीने के लिए उन्हें बोतल दी। करीब तीन घंटे बाद जब उन्हें पांच साल की सजा सुनाई गई, तब वे एकदम चुप रहे। उनकी दोनों बहनें गले लगकर रो पड़ीं। सलमान भी भावुक नजर आए। इस बीच पुलिस ने बहनों को उनसे दूर हटने को कहा और फिर अपनी कस्टडी में लिया। 1) सलमान ने सुबह 11:10 बजे कोर्ट में एंट्र...