Skip to main content

Posts

Showing posts with the label dr subramanyam swami

'कश्मीर के लोगों को चाहिए आजादी'-- कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  कश्मीर को लेकर कांग्रेस के नेता सैफुद्दीन सोज ने बड़ा बयान दिया है. इस बयान में उन्होंने कश्मीर को आजादी देने की बात कहीं है। कांग्रेस के नेता सैफुद्दीन सोज ने हाल ही में कश्मीर को लेकर एक विवादित बयान दिया है। इस बयान में सोज ने कहा है कि कश्मीर के लोगों की पहली प्राथमिकता आजादी पाने की है, हालांकि मौजूदा समय में कश्मीर की आजादी इससे जुड़े देशों के कारण संभव नहीं दिख रही है।  वहीं सैफुद्दीन सोज ने अपने बयान में यह भी कहा कि कश्मीर के लोग पाकिस्तान के साथ भी विलय नहीं करना चाहते हैं। कश्मीर ना तो भारत और ना ही पाकिस्तान के साथ विलय होना चाहता है। यहां के लोगों के लिए शांति का माहौल पैदा करने की सख्त जरूरत है, ताकि सब सुख व चैन से रह सके।  अपने इस बयान पर सैफुद्दीन सोज ने यह जोड़ते हुए कहा कि यह विचार उनका निजी है और इसमें कांग्रेस की पार्टी को कुछ भी लेना देना नहीं है। वे महज अपने निजी स्तर पर कश्मीर के लोगों की तरफ से बात कर रहे हैं। 'मुशर्रफ को पसंद करने वाले कटवा ले अपना टिकट'--सुब्रमण्यन स्वामी कश्मीर के आजादी की पैरवी कर...

राजीव गांधी के हत्यारों के प्रति इतनी करुणा क्यों?--सुब्रमण्यम स्वामी का गांधी परिवार से सवाल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मलेशिया में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के पूर्व छात्रों को बताया कि वह और उनकी बहन प्रियंका ने उनके पिता के हत्यारों को माफ कर दिया है। राहुल के इस बयान पर बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या राजीव गांधी उनकी प्रॉपर्टी है? वो देश के प्रधानमंत्री थे, इसलिए उनकी हत्या हुई। उन्होंने प्रधानमंत्री की नीति पर ऐतराज करके उनकी जान ली। ऐसे में आगे कौन सही नीति लाने की हिम्मत करेगा।  स्वामी ने कहा, 'ऐसे मौके पर जब सुप्रीम कोर्ट इसे देख रही है और भारत सरकार ने सख्त बयान दिया है, उस समय ये कहना। तुम्हारा लिट्टे (LTTE) के साथ समझौता है, हो सकता है राजीव गांधी की हत्या में कोई सुपारी थी या पैसों के लिए बिछाई गई एक साजिश थी। इसकी जांच होनी चाहिए।' उन्होंने कहा, 'हत्या के लिए लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (एलटीटीई) का कारण यह था कि उनसे लड़ने के लिए भारतीय सेना को श्रीलंका भेजा गया था।' बीजेपी नेता ने आगे कहा, 'वह (राजीव) एक सच्चे राष्ट्रवादी थे, और उनको मारने के लिए जिम्मेदार लोगों पर कोई दया नहीं दिखाई जानी चाहिए। हत्य...

त्रिपुरा में भारत माता के जयकारों के बीच गिराई गई लेनिन की मूर्ति, सीपीएम के दफ्तरों में तोड़फोड़

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  दक्षिणी त्रिपुरा में मार्च 5 को रूसी क्रांति के नायक रहे व्लादिमीर लेनिन की प्रतिमा गिरा दी। आरोप बीजेपी कार्यकर्ताओं पर  लगा है इस दौरान उन्होंने भारत माता की जय के नारे लगाए। पार्टी के महासचिव राम माधव ने इसका फोटो ट्वीट किया। उधर, राज्य में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के कई दफ्तरों में तोड़फोड़ की गई है। इन खबरों के बाद केंद्रीय गृहमंत्री  राजनाथ सिंह  ने गवर्नर तथागत रॉय और डीजीपी एके शुक्ला से सरकार बनने तक हालात पर नजर रखने को कहा है। सीपीएम ने जताई नाराजगी साउथ त्रिपुरा डिस्ट्रिक्ट के बेलोनिया सबडिवीजन में लगी लेनिन की मूर्ति को जेसीबी से गिरा गया है। यहां ये मूर्ति पांच साल पहले लगाई गई थी।  पुलिस के मुताबिक, जेसीबी के ड्राइवर को अरेस्ट कर लिया गया है। वह नशे में था। इस घटना पर लेफ्ट ने नाराजगी जाहिर की है। सीपीएम के कई दफ्तरों में तोड़फोड़ की गई  त्रिपुरा में कई जगह तोड़फोड़ बीजेपी की जीत के बाद राज्य में सीपीएम दफ्तरों समेत कई जगह तोड़फोड़ की गई है। सीपीएम ने इसके लिए बीजेपी और उसकी सहयोग...

सुब्रमण्‍यम स्‍वामी ने श्रीदेवी की मौत का कनेक्‍शन दाऊद इब्राहिम से जोड़ा

आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक  एक कहावत है "Death has no calendar", लेकिन कुछ मौतें अपने पीछे अनसुलझे प्रश्न छोड़ जाती हैं। भारतीय फिल्म जगत में एक से बढ़ एक भयानक मौत हुई है,लेकिन इतनी चर्चा नहीं हुई, जितनी श्रीदेवी की। भारत से लेकर दुबई तक एक के बाद एक आए बयानों के कारण ही मौत पर संदेह होने प्रारम्भ होना स्वाभाविक है। फिर श्रीदेवी पहली नायिका नहीं है, जो दुबई गयी। पहले भी गयी होंगी, परन्तु अचानक हुई मौत ने पर्दा ही गिरा दिया। कुछ वर्ष पूर्व तक जब मीडिया इतना सशक्त नहीं था। खैर इतिहास के पृष्ठ खोलने की जरुरत नहीं, बात निकलेगी तो बहुत दूर तक जाएगी, न जाने कितनों का आत्मसम्मान कलंकित हो जायेगा। वैसे भी डॉ स्वामी की बात में बहुत दम है।   श्रीदेवी की पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि उनकी मौत दुर्घटनावश बाथटब  में गिरकर डूबने से हुई है. साथ ही उनके ब्लड में अल्‍कोहल की मात्रा भी पाई गई है. पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट के बाद से ही कई लोगों ने इस पर सवाल उठाए हैं. इसी कड़ी में अब बीजेपी सांसद और प्रसिद्ध वकील सुब्रमण्‍यम स्‍वामी ने भी श्रीदेवी के मौत पर सव...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)