आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया के लापता होने के बाद बहुत से सवाल खड़े हो चुके है। इस मामले पर आम आदमी पार्टी की नेता अलका लांबा ने ट्वीट के जरिए सवाल उठाते हुए ये इशारा किया है कि कहीं मोदी सरकार के राज़ पता होने की वजह से तो प्रवीण तोगड़िया की ये हालत तो नहीं हुई? अलका लांबा ने ट्विटर पर लिखा, “सुनने में आ रहा है कि तोगड़िया के पास साहेब के खिलाफ़ काफी राज हैं, कभी भी मुँह खोलने की धमकी देने के बाद ही आज उनके साथ यह सब हुआ। पहले Z श्रेणी प्राप्त व्यक्ति लापता हो जाता है, फिर बेहोशी की हालत में गिरा पाया जाता है, फिर अस्पताल और फिर “अम्मा” वाला हाल?? फ़िल्म ख़त्म, राज दफ़न।” तोगड़िया ने लगाए मोदी पर गंभीर आरोप; सेक्स सीडी का खोला राज बताया जा रहा है कि किसी पुराने केस के सिलसिले में राजस्थान पुलिस वारंट लेकर अहमदाबाद पहुंची थी। लेकिन राजस्थान पुलिस का कहना है कि, VHP अध्यक्ष उन्हें मिले ही नहीं। उल्लेखनीय है कि पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए तोगड़िया एक दिन पहले गायब हो गए थे। वह बेहोशी की हाल...