‘रिश्तेदार मुझे पोर्न स्टार कहते थे, अब्बू तो मानसिक-शारीरिक दोनों तरह से…’ – उर्फी जावेद, टीवी नायिका
टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने ‘बिग बॉस’ के घर से बाहर आने के बाद अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले हैं। इंस्टाग्राम पर खासा एक्टिव रहने वाली उर्फी ने बताया कि अडल्ट साइट पर उनकी तस्वीरें अपलोड होने के बाद उन्हें परिवार का कोई सपोर्ट नहीं मिला था। इसकी वजह से रिश्तेदार भी उन्हें पोर्न स्टार समझने लगे थे। ‘बिग बॉस ओटीटी’ में धमाकेदार एंट्री के बाद चर्चा में आईं उर्फी ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके अब्बू ने अडल्ट साइट पर उनकी तस्वीरें अपलोड होने के बाद उन्हें ‘मानसिक और शारीरिक रूप से’ प्रताड़ित किया था। उनके रिश्तेदार उनका बैंक अकाउंट चेक करना चाहते थे। हिंदुस्तान टाईम्स के मुताबिक, सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में उर्फी ने बताया, “उस वक्त मैं 11वीं क्लास में पढ़ती थी। उस दौरान मैं बहुत ही मुश्किल दौर से गुजरी थी, क्योंकि मुझे मेरे परिवार का सपोर्ट नहीं मिला था। वे मुझे ही दोष दे रहे थे।” उर्फी आगे बताती हैं: “मेरे रिश्तेदार इस घटना के बाद मुझे पोर्न स्टार तक कहने लगे थे। वे मेरा बैंक अकाउंट चेक करना चाहते थे, उन्हें लगता था कि इसमें मैंने करोड़ों रुपए रखे होंगे। मेरे ...