उत्तर प्रदेश के रामपुर से निकाह हलाला का नया मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति समेत चार लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उससे निकाह हलाला के नाम पर चार लोगों ने गैंगरेप किया है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक महिला का कहना है कि उसे पहले तीन तलाक दिया गया, जिसके बाद उसे तीन महीनों के लिए दूसरे व्यक्ति से शादी करनी पड़ी। महिला का आरोप है जिस व्यक्ति से उसकी शादी हुई थी, उसने तीन महीने बाद दूसरी महिला से शादी कर ली। महिला ने बताया, 'मेरे पति ने मुझे तीन तलाक दे दिया, जिसके बाद मेरा निकाह 3 महीनों के लिए दूसरे व्यक्ति से कराया गया, लेकिन उसने भी तीन महीने बाद दूसरी महिला से शादी कर ली।' रामपुर पुलिस ने महिला की शिकायत पर 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। View image on Twitter ANI UP ✔ @ANINewsUP Rampur: Woman alleges she was raped by 4 people, including her husband, in the name of Nikah Halala, says 'After my husband gave me triple talaq, I was married off to someone else for 3 months but he later marr...