Skip to main content

Posts

Showing posts with the label salman khan

‘गाना – प्रभु का नाम, सेक्सी ड्रेस में लड़कियाँ, बैकग्राउंड में लिंगनुमा आकृतियाँ’: सलमान खान के ‘Tiger 3’ के गाना देख कर भड़के लोग, पूछा – ‘अल्लाह का नाम क्यों नहीं?’

फिल्म 'Tiger 3' के गाने में सेक्सी ड्रेस में लड़कियाँ, सलमान खान गा रहे 'प्रमु का नाम' (साभार: YouTube/YRF) सलमान खान की नई फिल्म ‘Tiger 3’ का एक गाना आया है। प्रोडक्शन कंपनी ‘यशराज फिल्म्स (YRF)’ द्वारा इस गाने को रिलीज किए जाने के बाद से ही ये विवादों में घिर गया है। इस गाने का नाम है – ‘लेके प्रभु का नाम’। हालाँकि, समस्या इससे नहीं है। असल में ‘लेके प्रभु का नाम’ गाने में अभिनेत्री कैटरीना कैफ सेक्सी कपड़ों में दिख रही हैं और साथ ही कई अन्य लड़कियाँ भी इसी तरह की ड्रेस में नाचती हुई दिख रही हैं। संगीत निर्देशक प्रीतम द्वारा तैयार किए गए इस गाने को अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है और अरिजीत सिंह और निकिता गाँधी ने इसे आवाज़ दी है। मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित ‘टाइगर 3’ में इमरान हाशमी मुख्य विलेन की भूमिका में हैं। गाने का वीडियो शेयर करते हुए ‘सब लोकतंत्र’ नामक ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) हैंडल ने लिखा, “क्या इस गाने में जो मुझे आपत्तिजनक दिख रहा है, वो केवल मुझे दिख रहा है, या आपको भी? याद रहे, काराचीवुड में कुछ संयोग नहीं होता!” क्या इस गाने में जो मुझे आपत्तिजनक दिख रहा है, वो...

‘MF हुसैन की तरह भारत छोड़ा तो बॉलीवुड वालों की चड्डी उतार दूँगा’: KRK

                                   KRK (बीच में) ने क्यों लिया अर्जुन कपूर (बाएँ) और MF हुसैन का नाम (दाएँ) खुद को अभिनेता और फिल्म समीक्षक बताने वाले कमाल आर खान (KRK) ने आरोप लगाया है कि बॉलीवुड के लोग उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं और कहा कि वो मशहूर चित्रकार दिवंगत MF हुसैन की तरह हमेशा के लिए भारत छोड़ सकते हैं। उन्होंने कानूनी पचड़े से बचने के लिए देश छोड़ने की बात की। उन्होंने साथ ही चेताया कि उन्हें ज्यादा तंग न किया जाए, वरना उनके पास कई वीडियो और ऐसे राज़ हैं, जिनसे बड़े-बड़े रहस्य खुल सकते हैं। उन्होंने कहा, “बॉलीवुड के लोगों को सोचना चाहिए कि वो कोर्ट का इस्तेमाल कर के मुझे तभी रोक पाएँगे, जब मैं भारत में रहूँगा। लेकिन, जैसे ही मैंने भारत छोड़ा, मुझे दुनिया का कोई कानून फिल्मों की समीक्षा से नहीं रोक पाएगा। अगर मैं भारत छोड़ कर चला जाता हूँ तो बॉलीवुड वाले ज़िंदगी भर अफ़सोस करेंगे, क्योंकि भाईचारा ख़त्म हो चुका होगा। मैं कई बॉलीवुड वालों की चड्डी उतार सकता हूँ। अगर मैं भारत से बाहर गया तो मैं ये ...

महाराष्ट्र के सिनेमाघरों में सलमान की फिल्म ‘राधे’ को नहीं मिल रहे दर्शक

                                    महाराष्ट्र के दो सिनेमाघरों में बिकी मात्र 84 टिकट (फोटो : बॉलीवुड हंगामा) संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद राज्य अनलॉक की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। ऐसे में महाराष्ट्र में दो सिनेमाघरों ने खुलने के तुरंत बाद ही सलमान खान की फिल्म ‘राधे’ से अपनी शुरुआत करने का फैसला किया लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी। खबरों के अनुसार फिल्म की कुल 84 टिकटें बिकीं और कुल कलेक्शन हुआ मात्र 6,017 रुपए। सलमान खान की ‘राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई’ ईद के दिन 13 मई 2021 को OTT प्लेटफॉर्म Zee5 पर रिलीज हुई। देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के चलते फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो सकी क्योंकि लगभग सभी राज्यों की सरकारों ने संक्रमण के दौरान सभी सिनेमाघरों को बंद रखने का फैसला किया था। 11 जून को महाराष्ट्र के मालेगाँव के इन्जॉय ड्राइव-इन सिनेमा और औरंगाबाद के खिनवासर सिनेप्लेक्स ने ‘राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई’ से शुरुआत की। मालेगाँव के इन्जॉय सिनेमा ने फिल्म के दो शो रखे और ...

‘कुछ निर्देशकों ने मेरे साथ सेक्स करने की कोशिश की’: सलमान की Ex-GF सोमी अली

                                                     सोमी अली और सलमान खान पाकिस्तान फिल्म एक्ट्रेस और सलमान खान की गर्लफ्रेंड रह चुकीं सोमी अली ने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड को लेकर चौंकाने वाले दावे किए हैं। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड में कई निर्देशकों ने उनका शोषण करने का प्रयास किया, क्योंकि वे जानते थे कि वह बुरे दौर से गुजर रही हैं। जूम के साथ बॉलीवु़ड पर बातचीत करते हुए सोमी ने कहा, “कुछ निर्देशकों ने मेरे साथ सेक्स करने की कोशिश की। यहाँ मैं एक अपमानजनक रिश्ते में रही। तो हाँ, यह कुल मिलाकर मेरे लिए बुरा था।” 90 के दशक में बॉलीवुड में सोमी अली, सलमान खान से शादी करने के इरादे से आई थीं। यहाँ उन्होंने सलमान को 8 साल डेट भी किया। अली ने कहा कि जब वह सलमान खान के साथ रिश्ते में थी तब उन्होंने उनसे कुछ भी नहीं सीखा और पिछले 5 वर्षों में वह उनके संपर्क में नहीं हैं। लेकिन वह उनकी माँ (सलमा) से बातचीत करती रहती हैं।  सोमी अली ने इससे पहले कहा था ...

टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हुए बॉलीवुड के दो सुपरस्टार

आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक  बॉलीवुड के दो सुपरस्टार इन दिनों पूरी  बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स की एनुअल लिस्ट रिलीज की है। टॉप 10 में बॉलीवुड से  अक्षय कुमार  और  सलमान खान  का नाम शामिल है।  शाहरुख खान   इस  लिस्ट में कहीं दिखाई नहीं देते। खास बात यह है कि अक्षय कुमार कमाई के मामले में सलमान खान पर भारी पड़े हैं। फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक, 7वें नंबर पर मौजूद अक्षय कुमार (50) ने बीते एक साल में $40.5 मिलियन यानी करीब 284 करोड़ रुपए की कमाई की। वहीं 9वें नंबर पर मौजूद सलमान खान (52) की कमाई $38.5 मिलियन यानी करीब 270 करोड़ रुपए रही। ये आंकड़े 1 जून 2017 से 1 जून 2018 के बीच की कमाई के आधार पर जारी किए गए हैं। फोर्ब्स की इस लिस्ट में 57 साल के हॉलीवुड एक्टर जॉर्ज $239 मिलियन यानी करीब 1674 करोड़ रुपए के साथ पहले पायदान पर हैं।  यहां से हुई अक्षय और सलमान की कमाई जून 2017 और जून 2018 की बीच अक्षय कुमार की दो फिल्में 'टॉयलेट : एक प्रेम कथा' और 'पैडमैन' रलीज हुईं। जहां वर्ल्डवाइड बॉक्सऑफिस पर 'टॉ...

सलमान को सजा मिलने के बाद सोशल मीडिया पर ऐसे उड़ रहा मजाक

काले हिरण शिकार मामले में 5 अप्रैल 2018 को जोधपुर कोर्ट ने सलमान खान को दोषी करार दिया। कोर्ट ने सलमान को 5 साल की सजा सुनाई, वहीं अन्य आरोपियों को बरी कर दिया। सलमान के अलावा सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम भी इस मामले में आरोपी थे। सलमान खान को 5 साल की जेल के ऐलान के बाद ट्विटर पर बवाल मच गया। एक तरफ सलमान के फैन्स और विरोधी आपस में भिड़े हुए हैं, वहीं कुछ ट्विटर यूजर्स इस पर खूब मजे ले रहे हैं। ट्विटर यूजर्स सलमान खान पर कई फनी Memes, GIFs और फोटोज शेयर कर रहे हैं और इन्हें देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।  जब सजा का एलान कर रहे थे, तब दंबग  सलमान खान  थोड़े कमजोर नजर आए। जैसे ही जज ने सलमान को दोषी करार दिया, उनकी आंखें भर आईंं।  बहन अलवीरा ने उन्हें फौरन संभाला और पानी पीने के लिए उन्हें बोतल दी। करीब तीन घंटे बाद जब उन्हें पांच साल की सजा सुनाई गई, तब वे एकदम चुप रहे। उनकी दोनों बहनें गले लगकर रो पड़ीं। सलमान भी भावुक नजर आए। इस बीच पुलिस ने बहनों को उनसे दूर हटने को कहा और फिर अपनी कस्टडी में लिया। 1) सलमान ने सुबह 11:10 बजे कोर्ट में एंट्र...

फिल्म टाइगर जिंदा है के खिलाफ वाल्मिकी समाज का प्रदर्शन; रोक लगाने की माँग

आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक  सलमान खान-कटरीना कैफ की शुक्रवार(दिसम्बर 22) को ही रिलीज हुई फिल्म टाइगर जिंदा है मुश्किल में फंसती दिख रही है. इसके चलते वाल्मीकि समाज तोड़-फोड़ की और पोस्टर-बैनर फाड़ डाले। वाल्मिकी समाज के लोगों ने राजस्थान के कई शहरों में सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ के खिलाफ प्रदर्शन किया. कई जगह तेज विरोध के चलते सिनेमाघरों में सुबह के शो रोक दिए गए. सलमान खान का पुतला भी फूंका गया. सलमान खान पर फिल्म के प्रमोशन के दौरान अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप है. लोगों ने सलमान के पोस्टर फूंके व नारेबाजी की. सलमान ने अपनी फिल्म के प्रमोशन इवेंट में एक टीवी चैनल में कुछ ऐसा बोल दिया जो वाल्मीकि समाज को खटक गया. इसी को लेकर समाज के लोग क्रोधित हैं तथा उनसे माफी की मांग कर रहे हैं. आक्रोशित वाल्मीकि समाज के लोगों ने के पोस्टर पर कालिख पोत दी. सलमान ने कमेंट किया अपने डांस के टैलेंट की तुलना के लिए जातिसूचक शब्‍द का इस्‍तेमाल किया था. वहीं शिल्पा शेट्टी ने भी यह बताने के लिए कि वे घर पर कैसी दिखती हैं, इसी जातिसूचक शब्‍द का इस्‍तेमाल किया था. यह विरोध प...

इनकी शादी कब होगी?

सुष्मिता सेन (उम्र 41) रणदीप हुड्डा (उम्र 41) बॉलीवुड के भाई, सलमान खान 51 साल के हो चुके हैं। उनकी शादी की चिंता लोगों को हद से ज्यादा है। लेकिन लगता है फैंस यह नहीं जानते कि बॉलीवुड में ऐसे भी लोग हैं, जिन्होंने 50 पार करने के बाद भी शादी नहीं की। वो अकेले ही इस लाइफ का लुत्फ उठा रहे हैं। जी हां, मजाक नहीं कर रहे। नीचे एक लिस्ट है। इस लिस्ट में 40 साल से ऊपर के वो एक्टर, डायरेक्टर और फिल्ममेकर हैं, जो अब तक शादी के बंधन में नहीं बंधे हैं। संजय लीला भंसाली (उम्र 54) राहुल बोस (उम्र 50) अभय देओल (उम्र 41) उदय चोपड़ा (उम्र 44) एकता कपूर (उम्र 42) अमीशा पटेल (उम्र 41) करण जौहर (उम्र 45) राहुल खन्ना (उम्र 45) तबू (उम्र 45) साजिद खान (उम्र 46) मनीष मल्होत्रा (उम्र 50) जाहिर सी बात है इन सेलेब्स को जब शादी करनी होगी तभी करेंगे। इन सब की शादी करने या फिर ना करने के पीछे कुछ शर्ते या समस्याएं हो सकती हैं। खैर, देखते हैं इनमें से कितने सेलेब्स साल 2018 में बंधन में बंध जाएंगे।

अश्लील होता बिगबॉस सीजन 11

आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक बिगबॉस प्रारम्भ से ही किसी न किसी कारण से हमेशा से चर्चा में रहा है। पूर्व में बिगबॉस में भाग लेने वाले फिर सीमा में रहते थे, परदे के पीछे चाहे जितनी अश्लीलता हो, उससे किसी को कोई मतलब नहीं और होना भी नहीं चाहिए। लेकिन बिगबॉस सीज़न 11 में हर रोज़ कुछ ना कुछ ऐसा ज़रूर होता है जिसकी वजह से घर में झगड़े शुरू हो जाते हैं। लेकिन इन सब से हटकर बिगबॉस में इस बार दर्शकों को कुछ ऐसा देखने को मिल रहा है, जो शायद किसी फैमिली शो के हिसाब से नहीं है।  शायद आपको समझ आ गया होगा कि हम किस बारे में बात कर रहे है। आखिर क्या है वो माजरा जिसकी वजह से दर्शक इस शो को अपनी फैमिली के साथ एन्जॉय नहीं कर पा रहे हैं। बिगबॉस सीज़न 11 में हर साल किसी ना किसी प्रतिभागी को घर में ही अपना प्यार मिल जाता है। ठीक ऐसा ही इस सीज़न में भी हुआ है। दरअसल इस सीज़न में प्रतिभागी पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा को एक दूसरे से प्यार हो गया है जो कि एक आम बात है।  लेकिन इन दोनों का यह प्यार अब सभी हदें पार करने लगा है और ये दोनों एक साथ रात को भी नज़र आते हैं ...

क्या सलमान खान हेलेन का बेटा?

हेलन और सलीम खान  फ़िल्मी दुनियाँ अगर अपने दर्शकों का मनोरंजन करती है, तो इससे जुड़े लोगों को अपनी निजी ज़िंदगी में फूलों की सेज़ की बजाए काँटों भरी ज़िंदगी जीने के लिए मजबूर होना पड़ता है। फिल्मों की चकाचोंध में समाज को दिशा देने वाले ही दिशाहीन हो नरकीय जीवन जीने को मजबूर हो जाते हैं। किसी को अच्छा हमसफ़र मिल जाता है, तो कोई एक डाल से दूसरी और दूसरी से तीसरी दल पर अपना आशियाना तलाशते रहते/रहती हैं। अनेकों नाम है ऐसे जिन्हे इसी फ़िल्मी दुनियाँ ने लूटा भी खूब। एक लम्बी सूची बिना किसी विलम्ब के बन सकती है, जिनमे पुरुष कलाकारों से अधिक नाम महिला कलाकारों के आते हैं। परवीन बॉबी , विम्मी(फिल्म नानक नाम जहाज है और हमराज़ आदि की चर्चित अभिनेत्री) आदि का क्या हुआ? शादी के चक्कर में न जाने महीनो तक हवस की शिकार होती रहीं, अफ़सोस, नींबू निचोड़ कर फेंक दिया।  अस्सी के दशक में पत्रकारिता इसी व्यवसाय से शुरूआत की थी। सी-क्लास फिल्में भी खूब बनती। एक दिन एक निर्माता से फिल्मों में नग्नता पर चर्चा के दौरान बताया "जनाब हम तो  इनके तन पर कपडा डाल देते है, देखिए इनकी भेजी फोटुएँ।...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)