Skip to main content

Posts

Showing posts with the label london

‘लंदन में एक बुरा दिन दूसरे जगह के अच्छे दिन से बेहतर’ – सोनम कपूर

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इस समय लंदन में हैं और उन्होंने अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि वह भारत को काफी मिस कर रही हैं। दरअसल, सोनम कपूर ने अपने पति आनंद आहूजा के साथ एक तस्वीर शेयर कर लंबा पोस्ट लिखा है। सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें आप देख सकते हैं कि वह अपने पति आनंद आहूजा के साथ कहीं जाते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान सोनम कपूर मुस्कुरा रही हैं और आनंद आहूजा पीछे मुड़ कर जीभ निकाल कर हँस रहे हैं। इस तस्वीर के साथ ऐक्ट्रेस ने लिखा, “मैं भारत को इतना मिस कर रही हूँ और अपने परिवार और दोस्तों से मिलने अपने घर वापस आना चाहती हूँ, लेकिन मैंने महसूस किया कि ऐसा करके मैं लंदन में अपने नए घर को निराश करूँगी, जिसने मुझे मेरे खूबसूरत पति के साथ बहुत कुछ दिया है।” इसके साथ ही सोनम ने लिखा, “लंदन में एक बुरा दिन अभी भी किसी और जगह के अच्छे दिन से बेहतर है।” उन्होंने 19वीं सदी के अमेरिकी निबंधकार वाल्डो इमर्सन के एक कोट का हवाला देते हुए कहा, “लंदन में सबसे अच्छी बात यह है कि यहाँ भिन्न-भिन्न मतों और धर्मों के लोगों के रहने के ...

काली कमाई से खरीदे फ्लैट ने दिलाई नवाज को 10 साल की सजा, 72 करोड़ रु जुर्माना; बेटी को भी 7 साल की कैद

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (68), उनकी बेटी मरियम नवाज (44) और दामाद कैप्टन सफदर (54) को अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई। भ्रष्टाचार निरोधक अदालत ने शुक्रवार को नवाज को 10 साल जेल और 80 लाख पाउंड यानी करीब 72 करोड़ रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। मरियम को 7 साल जेल, 18 करोड़ जुर्माने की सजा सुनाई गई। वहीं, सफदर को 1 साल जेल की सजा सुनाई गई है। यह मामला लंदन के अवेनफील्ड स्थित 4 फ्लैट से जुड़ा है। नवाज ने ये फ्लैट 1993 में खरीदे थे। नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (एनएबी) का आरोप था कि ये फ्लैट भ्रष्टाचार के पैसों से खरीदे गए हैं। कोर्ट ने नवाज को दोषी मानते हुए सजा सुनाई और कहा कि ब्रिटेन की सरकार इन फ्लैट को जब्त करे। फिलहाल दोनों लंदन में हैं। इसी महीने में 25 जुलाई को पाकिस्तान में चुनाव होने हैं और इस चुनाव में मरियम शरीफ नवाज शरीफ पाकिस्तान मुस्लीम लीग (नवाज) से चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने नामांकन भी भर दिया है। इस फैसले के बाद उनके चुनाव लड़ने पर ब्रेक भी लग सकता है। एक साल पहले पिता की कुर्सी, अब बेटी का चुनावी करियर गया: जुलाई 2017 में पाकिस्त...

लंदन में चम्मच चुराते धरे गए ममता बनर्जी के साथ गए कई पत्रकार

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के लंदन दौरे के दौरान घटी एक घटना ने राजनीति व पत्रकारिता जगत में सनसनी फैला दी है. Outlook में प्रकाशित खबर के अनुसार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ लंदन दौरे पर गए पत्रकारों ने डिनर के दौरान चांदी की चम्मचें चुरा ली. यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी, जिसे होटल के स्टॉफ लाइव देख रहे थे. लंदन के लग्जरी होटल में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के सम्मान में डिनर आयोजित था. डिनर में ममता बनर्जी के साथ इंडिया और इंग्लैंड के जाने माने व्यक्ति भी आमंत्रित थे. इसमें राजनीतिज्ञ, उद्योगपति और पत्रकार भी शामिल थे. सभी वरिष्ठ पत्रकार थे जो ममता बनर्जी के साथ अक्सर दौरे पर जाते हैं. उन्हीं में सबसे पहले एक नामी बांग्ला दैनिक के वरिष्ठ पत्रकार ने चांदी के चम्मच को जेब में डाल लिया. इसके बाद अन्य कुछ पत्रकार भी चम्मच अपने साथ रखे बैग में डाल लिये.  चोरी का हर दृश्य सीसीटीवी में कैद हो गया. लंदन के होटल में हुआ क्या था  Outlook के मुताबिक लंदन के लग्जरी होटल में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के सम्मान में डिनर आयोजित था. सीसी...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)