Skip to main content

लंदन में चम्मच चुराते धरे गए ममता बनर्जी के साथ गए कई पत्रकार

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के लंदन दौरे के दौरान घटी एक घटना ने राजनीति व पत्रकारिता जगत में सनसनी फैला दी है. Outlook में प्रकाशित खबर के अनुसार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ लंदन दौरे पर गए पत्रकारों ने डिनर के दौरान चांदी की चम्मचें चुरा ली. यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी, जिसे होटल के स्टॉफ लाइव देख रहे थे.
लंदन के लग्जरी होटल में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के सम्मान में डिनर आयोजित था. डिनर में ममता बनर्जी के साथ इंडिया और इंग्लैंड के जाने माने व्यक्ति भी आमंत्रित थे. इसमें राजनीतिज्ञ, उद्योगपति और पत्रकार भी शामिल थे. सभी वरिष्ठ पत्रकार थे जो ममता बनर्जी के साथ अक्सर दौरे पर जाते हैं. उन्हीं में सबसे पहले एक नामी बांग्ला दैनिक के वरिष्ठ पत्रकार ने चांदी के चम्मच को जेब में डाल लिया. इसके बाद अन्य कुछ पत्रकार भी चम्मच अपने साथ रखे बैग में डाल लिये.  चोरी का हर दृश्य सीसीटीवी में कैद हो गया.
लंदन के होटल में हुआ क्या था 
Outlook के मुताबिक लंदन के लग्जरी होटल में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के सम्मान में डिनर आयोजित था. सीसीटीवी चल रहा था और सुरक्षा कर्मी व अधिकारी यह देखकर हैरत में थे कि ममता बनर्जी के साथ गए पत्रकार चांदी की चम्मच चुराकर अपने बैग व पाकेट में छिपा रहे हैं. उन्होंने सोचा कि अलार्म बजा दिया जाये लेकिन तय हुआ कि इससे उनका अपमान होगा जिनके सम्मान में यह डिनर दिया गया है. डिनर के तुरंत बाद  सुरक्षा अधिकारी पत्रकारों के पास गए व धीमी आवाज में कहे कि चम्मच व अन्य सामान निकालकर रख दें. एक को छोड़कर सभी ने लज्जित व अपमानित अंदाज़ में ही सामान निकालकर रख दिया. लेकिन एक वरिष्ठ पत्रकार उलझ गए व जांच करने को कहने लगे. उनको विश्वास था कि बच निकलेंगे क्योंकि उन्होंने चोरी का सामान अपने साथी के बैग में रख दिया था. सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि आपकी हर हरकत सीसीटीवी में कैद है, लिहाज़ा हम पुलिस को बुला रहे हैं. इसके बाद उनका सुर नरम पड़ गया, चम्मच लौटा  दिए साथ में 50 पाउंड का जुर्माना भी अदा किया. जिस संस्थान के लिए यह वरिष्ठ पत्रकार काम करते हैं उसने किसी भी तरह की प्रतिकिया देने से इंकार कर दिया. इस संदर्भ में एक अन्य बांग्ला दैनिक के संपादक ने बताया कि यह पत्रकार ममता बनर्जी के हर दौरे में शामिल रहता है.
लंदन दौरे का एक मकसद यह भी है 
ममता बनर्जी के लंदन दौरे का एक मकसद यह था कि वह उस मकान को खरीदना चाहती हैं, जहां नोबेल पुरस्कार विजेता साहित्यकार रवींद्रनाथ टैगोर रहे थे. ममता बनर्जी दरअसल इस मकान को टैगोर की याद में संग्रहालय-सह-स्मारक में तब्दील करना चाहती हैं. टैगोर 1912 में कुछ महीनों के लिए उत्तरी लंदन के नबर-3 हीथ विलाज में रहे थे. ममता बनर्जी ने ब्रिटेन में भारत के कार्यवाहक उच्चायुक्त दिनेश पटनायक के साथ मुलाकात के दौरान इस मकान को खरीदने का इरादा जाहिर किया. दोनों के बीच बातचीत से अवगत सूत्र के अनुसार इस मकान का बहुत ऐतिहासिक महत्व है और मुख्यमंत्री इसे टैगोर के स्मारक के तौर पर बदलने को उत्सुक हैं. कुछ साल पहले इस संपत्ति की कीमत 27 लाख पाउंड थी. साल 2015 में ममता बनर्जी के लंदन दौरे के समय भी इस मकान को लेकर चर्चा हुई थी. इस मकान पर पहले से ही नीले रंग की एक पट्टिका लगी हुई है जिस पर लिखा है कि यहां भारतीय कवि रवींद्रनाथ टैगोर रहे थे.

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...