केरल में सरेआम बछड़ा काटने वाले यूथ कांग्रेसी नेता रिजिल मुक्कुट्टी ने कहा है कि यूथ कांग्रेस के राज्याध्यक्ष डीन कुरियाकोस को भी इस विवादित कार्यक्रम की जानकारी थी। रिजिल को सरेआम बछड़ा काटने के आरोप में पार्टी से बाहर कर दिया गया है। रिजिल के अनुसार यूथ कांग्रेस के राज्याध्यक्ष डीन कुरियाकोस को शनिवार के दिन ही इस बात की जानकारी दी थी कि वो गोवध पर केंद्र के फैसले के खिलाफ बछड़े को काटने वाले हैं। रिजिल ने कहा कि "उन्होंने कार्यक्रम पर कोई ऐतराज नहीं जताया बल्कि वो चाहते थे कि हम मोदी सरकार के फैसले का पुरजोर विरोध करें।" रिजिल ने कहा उन्हें सिर्फ मीडिया के जरिए ही अपनी बर्खास्तगी का पता चला है। अब तक हाईकमान से इस बारे में कोई आदेश नहीं मिला है। रिजिल ने कहा कि वो पार्टी के आदेश मानने को तैयार हैं और वो संघ परिवार के संप्रदायिक एजेंडा के खिलाफ लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि बछड़ा काटने का कार्यक्रम सोच-समझकर कन्नूर में आयोजित किया गया था क्योंकि यहां पशुओं का कत्ल करने के लिए ज्यादा जगह मौजूद है। मुक्कुट्टी के मुताबिक उनका आंदोलन मांस खाने की लोगों की आजादी के ह...