ये हैं पर्दानशीं की बेशर्मायी कश्मीर मुद्दा आज के समय में एक ऐसा मुद्दा बन चुका हैं जिसके चलते आये दिन कोई-ना-कोई नहीं कहानी देखने सुनने को मिल ही जाती है। कश्मीर भारत का हिस्सा है और हमेशा ही रहेगा। हालाँकि इस देश में अभी भी कुछ ऐसे अलगाववादी नेता हैं जिनका बस चले तो आज ही वो कश्मीर के हिस्से कर दें। उनका मानना है कि कश्मीर पाकिस्तान के हिस्से में जाना चाहिए। इस मुद्दे पर पाकिस्तान का भी यही रुख है। खैर सच तो यही है कि कश्मीर हमारा था, हमारा है, और हमारा ही रहेगा। इसी मुद्दे पर हाल ही में एक मौलवी साब ने कुछ ऐसा ट्वीट कर दिया जिसके बाद लोग पहुँच गए उस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देने। क्या कहा मौलवी ने? जिस मौलवी की हम यहाँ बात कर रहे हैं उनका नाम है सैय्यद अथर हुसैन देहलवी. मौलवी सैय्यद ने हाल ही में एक ट्वीट किया जिसमे उन्होंने लिखा कि “जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है। जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर आतंकियों को शय देने वाले मुल्क पाकिस्तान से या फिर दुनिया के किसी भी अन्य देश से बात कर भारत की ही संप्रभुता के खिलाफ होगा.” क्या थी ...