Skip to main content

Posts

Showing posts with the label aiadmk

शशिकला के भतीजे ने जीती जया की सीट

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उप चुनाव में भाजपा ने तीन सीट पर कब्जा किया है। इनमें दो सीटें अरुणाचल प्रदेश और एक सीट उत्तर प्रदेश की है। बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने कांग्रेस से सबांग सीट छीन ली है। वहीं तमिलनाडु में शशिकला के भतीजे टीटीवी दिनाकरन ने जयललिता की सीट आरके नगर पर चुनाव जीता है। अरुणाचल प्रदेश की पाक्के कसांग और लिकाबली विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने आज जीत दर्ज करके दोनों सीटें कांग्रेस से हथिया ली है। पाक्के कसांग सीट पर भाजपा के बी.आर वाघे ने 475 वोटों के कम अंतर से जीत दर्ज करके कांग्रेस के अपने एकमात्र प्रतिद्वंद्वी और पूर्व उपमुख्यमंत्री कामेंग डोलो को पराजित किया। लिकाबली सीट पर भाजपा के कार्दो नेयिगयोर ने पीपीए के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गुमके रिबा को 305 मतों से हराकर जीत दर्ज की। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात की सकिंदरा विधानसभा सीट पर भाजपा ने 11872 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। भाजपा के अजीत सिंह पाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के प्रत्याशी की सीमा सचान को 11872 मतों से हराया। इस सीट पर भाजपा...

बिहार के बाद अब तमिलनाडु में सरकार बनने की तैयारी

बिहार में जदयू के एनडीए में शामिल होने के बाद अब तमिलनाडु में सत्ताधारी पार्टी एआईएडीएमके के भी बीजेपी से हाथ मिलाने की खबरें आ रही हैं। टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मंत्रिमंडल में जल्द फेरबदल कर सकते हैं और उससे पहले एआईएडीएम के एनडीए मे शामिल हो जाएगी। एआईएडीएमके के कुछ नेताओं को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। अखबार ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि बीजेपी 2019 के लोक सभा चुनाव से पहले एआईएडीएमके को अपने साथ लाना चाहती है। संसद के दोनों सदनों को मिलाकर एआईएडीएम के कुल 50 सांसद हैं। बीजेपी और कांग्रेस के बाद एआईएडीएमके संसद में तीसरी बड़ी पार्टी है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार अपने मंत्रिमंडल का गठन कर चुके हैं। बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी राज्य के डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। माना जा रहा है कि राज्य में साझा सरकार बनाने के बाद अब बारी केंद्र की है। जदयू के नेताओं को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। सूत्रों के हवाले से अखबार ने दावा किया है कि एआईएडीएमके को लेकर स्थिति साफ होने के बाद ही मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। खबर के अ...

क्या मीडिया कुछ ही पार्टियों की गुलाम है?

तमिलनाडू जैसे बड़े राज्य में जिस पार्टी की सरकार है जिसके 40 सांसद है उस AIADMK का कोई भी प्रवक्ता किसी भी राष्ट्रीय मुद्दे पर बहस में किसी भी चैनल पर देखा है आपने ? उड़ीसा में मोदी लहर में BJD के जिस नवीन पटनायक नें ना सिर्फ एक तरफा जीतकर सरकार बनायी 70% सांसद भी अपने जिताए, जबकि यूपी में मुलायम सिंह तक 5 ही सांसद जीता पाये थे,  उस  'बीजू जनता दल' को किसी भी राष्ट्रीय मुद्दे पर अपनी राय रखने का मौका मिलता है किसी भी चैनल पर ? कभी आंध्रप्रदेश की रुलिंग पार्टी तेलगूदेशम या तेलंगाना की TSR की सोच पता चली आपको,किसी भी मुद्दे पर ? आपको नज़र आयेंगे AAP के प्रवक्ता , हर बड़े से बड़े चैनल पर या किसी भी दो कौड़ी के चैनल पर , हर बहस में , हर मुद्दे पर चाहे वो राष्ट्रीय मुद्दा हो या किसी राज्य का मुद्दा या अंतरराष्ट्रीय मुद्दा ही क्यों ना हो,क्यों ? एक शहर जिसमे तीन सरकार है केन्द्र की अलग , नगर निगम की अलग और शहर(दिल्ली को राज्य पता नही क्यों बोलते है ?) की अलग।  सिर्फ एक शहर की सरकार चलाने वाली 'आम आदमी पार्टी' को मीडिया अन्नाद्रमुक , बीजेडी , तेलगूदेशम , TSR से ऊपर क...

No VIP treatment, no AC room, Sasikala will make candles for Rs 50 a day

Sasikala, who hoped to spend the next four years shaping the governance of Tamil Nadu as chief minister, will now be spending those four years shaping candles. The AIADMK general secretary will spend her time in incarceration at the Parappana Agrahara Central Prison engaged in her allotted task of making candles for a daily wage of Rs 50.  Having been used to luxuries in life, Sasikala, who has been convicted in the disproportionate assets case, will now live a spartan life in the prison located on the outskirts of Bengaluru city. She will be given a cot, a mattress and a table fan, and will have to share her jail cell with two other women. She will get three sarees to use during her prison life. Not the first time that Sasikala will be housed in this jail, she had spent 21 days in Parappana Agrahara prison in 2014, when she was convicted along with her predecessor in the party, the late J Jayalalithaa, by the trial court in the same case (a verdict that the high court overtu...

शशिकला आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोषी करार, टूटा तमिलनाडु का सीएम बनने का सपना

एआईएडीएमके प्रमुख शशिकला नटराजन ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम को पार्टी से निकल दिया है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा मंगलवार को शशिकला को दोषी ठहराया गया है। इसके बाद पार्टी से बगावत कर चुके पन्नीरसेल्वम को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता कि मौत के बाद उनके विश्वसनीय ओ पन्नीरसेल्वम को राज्य की कमान सौंपी थी। लेकिन कुछ दिनों के बाद सेल्वम ने शशिकला के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बाद में उन्होंने पार्टी से बगावत कर ली थी। कोर्ट के फैसले द्वारा शशिकला को 4 साल सजा के बाद भी शशिकला ने रिसोर्ट में विधायकों के साथ बैठक की।  शशिकला ने यह बैठक पार्टी की आगे की रणनीति तय करने के लिए की थी। जिस दौरान शशिकला ने पन्नीरसेल्वम को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। पार्टी विधायकों की बैठक में ई. पलानीस्वामी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि शशिकला को तुरंत अदालत जाकर सरेंडर करना होगा। अब उनके पास सिर्फ पुर्नविचार याचिका दायर करने का विकल्प है। जयललिता की ...

एक चाय वाले के हाथ तमिलनाडु की सत्ता

अम्मा के नाम से मशहूर तमिलनाडु की सीएम जयललिता के निधन के बाद राज्य का सीएम एक चायवाले को बनाया गया है. देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ही तरह राज्य के नए सीएम ओ पन्नीरसेल्वम पहले चाय बेचा करते थे. पन्नीरसेल्वम के पिता आल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम पार्टी के संस्थापक एमजी रामचंद्रन के बेहद करीबी थे. पन्नीरसेल्वम के भाई आज भी पेरियाकुलम में चाय की दुकान चलाते हैं, हालांकि उनका पारिवारिक पेशा खेतीबाड़ी का है. पन्नीरसेल्वम ने चाय की दुकान से समय निकालकर ही अपनी पढ़ाई-लिखाई पूरी की. इस बात को एमजीआर अच्च्ची तरह से जानते थे. एमजीआर पन्नीरसेल्वम के पिता को बहुत मानते थे. इसी वजह से वे पन्नीरसेल्वम की मेहनत और लग्न को देखकर खासे प्रभावित थे. हालांकि पन्नीरसेल्वम पहली बार शशिकला के रिश्तेदार टीटीके दिनाकरन के जरिए जयललिता की नजर में आए. एमजी रामचंद्रन और अम्मा के प्रति उनकी वफादारी की मिसाल देते हुए लोग कहते हैं कि अम्मा के जेल जाने पर सीएम बनाए गए पन्नीरसेल्वम कभी भी उस कुर्सी पर नहीं बैठे जिस पर जयललिता बैठा करती थीं पन्नीरसेल्वम पर जयललिता के भरोसे का अंदाजा इसी बात ...

फर्श से अर्श तक जयललिता का सफर

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे.  जयललिता  का सोमवार(दिसम्बर 5) देर रात निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने के बाद जयललिता का  अपोलो अस्पताल  में इलाज किया जा रहा था। जयललिता पिछले 22 सितंबर से अस्पताल में भर्ती थीं। अपोलो अस्पताल के बाहर भारी संख्या में जयललिता के समर्थक मौजूद थे। अपोलो अस्पताल के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। दिल का दौरा पड़ने के 24 घंटे बाद जयललिता के मृत होने की खबर आयी। रात 11.30 बजे जयललिता ने अंतिम सांस ली। https://www.facebook.com/lifeatpsgtech/videos/1788596724738998/ रविवार शाम को जयललिता की तबीयत को लेकर विरोधाभासी बातें सामने आईं। एआईएडीएमके ने कहा कि जयललिता पर विशेषज्ञों द्वारा किए जा रहे उपचार का असर हो रहा है। जबकि इलाज कर रहे अपोलो अस्पताल ने कहा कि जयललिता की तबयीत बेहद नाजुक बनी हुई है। रविवार देर रात पार्टी मुख्यालय पर पार्टी के विधायकों की अहम बैठक हुई। इस बैठक में पनीरसेल्वम भी मौजूद थे। पनीरसेल्वम को जयललिता का भरोसेमंद माना जाता है। इसके पहले जयललिता ने अपनी गैर-मौजूदगी में पनीरसेल्वम को मुख्यमंत्री का क...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)