Skip to main content

शशिकला के भतीजे ने जीती जया की सीट

shashi 25122017
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उप चुनाव में भाजपा ने तीन सीट पर कब्जा किया है। इनमें दो सीटें अरुणाचल प्रदेश और एक सीट उत्तर प्रदेश की है। बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने कांग्रेस से सबांग सीट छीन ली है। वहीं तमिलनाडु में शशिकला के भतीजे टीटीवी दिनाकरन ने जयललिता की सीट आरके नगर पर चुनाव जीता है। अरुणाचल प्रदेश की पाक्के कसांग और लिकाबली विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने आज जीत दर्ज करके दोनों सीटें कांग्रेस से हथिया ली है।
पाक्के कसांग सीट पर भाजपा के बी.आर वाघे ने 475 वोटों के कम अंतर से जीत दर्ज करके कांग्रेस के अपने एकमात्र प्रतिद्वंद्वी और पूर्व उपमुख्यमंत्री कामेंग डोलो को पराजित किया। लिकाबली सीट पर भाजपा के कार्दो नेयिगयोर ने पीपीए के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गुमके रिबा को 305 मतों से हराकर जीत दर्ज की। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात की सकिंदरा विधानसभा सीट पर भाजपा ने 11872 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। भाजपा के अजीत सिंह पाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के प्रत्याशी की सीमा सचान को 11872 मतों से हराया।
इस सीट पर भाजपा को 44.86 प्रतिशत मत मिले जबकि उसके प्रतिद्वंद्वी सपा को 37.60 प्रतिशत वोट हासिल हुये। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने कांग्रेस से सबंग सीट छीन ली है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई वाली पार्टी की उम्मीदवार गीता रानी भूइयां ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी माकपा की रीता मंडल को 64 हजार से भी अधिक मतों से हराया। तृणमूल उम्मीदवार को 1,06,179 जबकि रीता को 41,987 वोट हासिल हुए।
भाजपा से ज्यादा वोट NOTA के खाते में 
आरके नगर उपचुनाव: बीजेपी उम्मीदवार से ज्यादा ‘NOTA’ को मिला वोट
बीजेपी उम्मीदवार कारू नागराजन को महज 1,417 वोट मिले.
तमिलनाडु की आरके नगर सीट पर हुए विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार से ज्यादा वोट ‘नोटा’ को मिले. मुख्य मुकाबला टीटीवी दिनाकरण और अन्नाद्रमुक के दिग्गज नेता ई मधुसूदनन के बीच था. नोटा को बीजेपी उम्मीदवार कारू नागराजन से अधिक वोट मिला. नागराजन को महज 1,417 वोट मिले. करीब 2,373 मतदाताओं ने ईवीएम पर ‘इनमें से कोई नहीं’ (नोटा) का बटन दबाया. इस सीट के लिए उपचुनाव में मतदान 21 दिसम्बर को हुआ जिसमें करीब 1.77 लाख मतदाताओं ने अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल किया.
गौरतलब है कि नागरजन तमिल टीवी चैनलों पर नियमित रूप से नजर आते हैं. वह विभिन्न मुद्दों पर भाजपा के विचार रखते हैं. इससे पहले 2016 के विधानसभा चुनाव में मयलापुर सीट पर भी उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा था. 
दिनाकरन ने जीता जीती आरके नगर सीट
अन्नाद्रमुक में हाशिये पर किए गए नेता टीटीवी दिनाकरण ने राधाकृष्ण नगर विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव जीत लिया. उन्होंने अन्नाद्रमुक उम्मीदवार ई. मधुसूदनन को 40,707 वोटों के अंतर से हराया. दिनाकरन ने यहां से निर्दलीय चुनाव लड़ा. उन्हें 89,013 हजार वोट मिले, जबकि मधुसूदनन को 48,306 वोट मिले. द्रमुक के एन. मरुधु गणेश महज 24,681 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे. आरकेनगर विधानसभा सीट पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के 5 दिसम्बर 2016 को निधन के बाद से रिक्त थी. दिनाकरन के समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर, पटाखे जलाकर व ढोल नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया. दिनाकरन शुरुआत से ही आगे चल रहे थे और मतगणना के आगे बढ़ने के साथ उनके व प्रतिद्वंद्वियों के बीच अंतर बढ़ता गया. 

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...