Skip to main content

Posts

Showing posts with the label #Viral Video

जज एजाज खान, शो में दिखा रहे सेक्स की पोजीशन… चैलेंज- लड़कियों का कपड़े उतारना: Ullu के शो ‘House Arrest’ को लेकर उठे सवाल

       एजाज खान इस शो में लड़कियों को कपड़े उतारने जैसे चैलेंज देता है (फोटो साभार: AjazKhanOfficial/YT बीते कुछ सालों तक खबरें आया करती थीं कि किस तरह रियल्टी शो के नाम पर चलने वाले टीवी सीरियल सच्चाई से कोसों दूर होते हैं। लेकिन बदलते समय के साथ इन्होंने भी अपना रूप बदल लिया है। टीवी के रियल्टी शो की जगह OTT प्लेटफॉर्म के रियल्टी शो ने ले ली है। लेकिन यहाँ सच्चाई से कोई समझौता नहीं किया जा रहा बल्कि रियल्टी के नाम पर सॉफ्ट पोर्न परोसा जा रहा है। पोर्न और अश्लील कंटेंट के बीच की महीन रेखा का फायदा उठाता हुआ एक और ऐसा ही शो ‘हाउस अरेस्ट’ अब सवालों के घेरे में हैं। यह Ullu App का शो है और इसका जज एजाज खान है। इस कथित रियल्टी शो की कुछ क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। इसके बाद लोग इसमें दिखाई जाने वाली नग्नता, फूहड़पन और सीधे-सीधे पोर्न जैसे कंटेंट परोसने पर भड़क गए। उन्होंने इसके बैन की माँग की है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस मामले में एक्शन लेने की अपील की है। क्यों हो रहा विवाद? Ullu App के शो हाउस अरेस्ट की कुछ क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ऐसी ही एक क्लिप ...

‘बिग बॉस’ : अंधेरा, बिस्तर, कंबल और उसमें घुस कर अंतरंग हरकतें… जुरेल-ईशा का वीडियो वायरल

जुरेल के साथ एक ही कम्बल में ईशा मालवीय (साभार- इंडिया टीवी) सलमान खान का रियलिटी शो इस साल एक नई थीम के साथ शुरू हुआ। तीन ‘मोहल्ला’ और 17 कंटेस्टेंट! हर एपिसोड के साथ शो और भी रोमांचक होता जा रहा है। ऐसे में बिग बॉस 17 के घर में प्रवेश करने के बाद से ही लगातार सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं ईशा मालवीय। अभी उनका एक वीडियो जिसमें वह समर्थ जुरेल के साथ लाइव वीडियो में कम्बल के अंदर हैं। एपिसोड के इस दृश्य के वायरल हो जाने के बाद जहाँ इसे बिग बॉस शो को बर्बाद करना बताया जा रहा है वहीं इसकी तीखी आलोचना भी हो रही है। इससे पहले ईशा मालवीय दूसरे कंटेन्सेंट अभिषेक कुमार के साथ प्रेम प्रसंग और बाद में शारीरिक हिंसा का आरोप लगाकर भी चर्चा में बनी रहीं थी। लेकिन इस बार दो हद ही हो गया नए एपिसोड में, ईशा मालविया और समर्थ जुरेल को रात के दौरान लाइट बंद होने के बाद एक ही कंबल में घुसे हुए दिखाया गया। यहाँ एक बात यह भी सामने आई है ईशा मालवीय इसके पहले अभिषेक कुमार के साथ एक ही बेड पर सोती हुई नजर आईं थीं। वहीं जब से उनका समर्थ जुरेल के साथ बेड शेयर करने का अंतरंग वीडियो वायरल हुआ उन्हें भयं...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)