प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय माकन ने कहा है कि आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार द्वारा 1000 इलेक्टिक बसें खरीदने के प्रस्ताव में ही घोटाले की बू आ रही है। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में दिल्ली सरकार ने ऐसी एक बस की कीमत 2.5 करोड़ बताई है, जबकि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने इसे 1.75 करोड़ रुपये में खरीदी है। उन्होंने कहा कि यह साफ तौर पर 750 करोड़ का घोटाला है। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित पत्रकार वार्ता में माकन ने आप सरकार को पर्यावरण संरक्षण के मोर्चे पर भी असफल करार दिया। उन्होंने कहा कि कहने को सरकार ने इस वर्ष ग्रीन बजट पेश किया, लेकिन उसके तहत अभी तक कोई ठोस कदम नही उठाया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 2009 में एक कानून के माध्यम से दिल्ली में प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया था और बाद में इसे सभी प्लास्टिक पैकेजिंग और एकल उपयोग डिस्पोजल प्लास्टिक में वितरित किया था, लेकिन यह प्रतिबंध शायद ही कभी लागू किया गया हो। अवलोकन करें:-- NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM दिल्ली: मोदी को रोकने के लिए 2019 में साथ आएंगे केजरीवाल और कांग्रेस आर.बी.ए...