आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार कुछ महीने पहले कांग्रेस छोड़ने वाले गुजरात के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमन्त्री रहे शंकर सिंह वाघेला ने कहा है कि राज्य में जारी चुनाव में भाजपा की ही जीत होगी। वाघेला ने कहा कि कांग्रेस ने तो हारने की सुपारी ले ली है। उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस के पास गुजरात में असेंबली इलेक्शन जीतने का यह अच्छा मौका था। न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में 77 साल के वाघेला ने कहा नतीजों को लेकर शंका नहीं है। गुजरात विधानसभा में बीजेपी को बहुमत मिल जाएगा। वाघेला ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया. कहा- उसकी सेंट्रल लीडरशिप ने तो चुनाव हारने के लिए भाजपा से सुपारी ले ली है। इसलिए मैं कह रहा हूं कि भाजपा को बहुमत भी आसानी से हासिल हो जाएगा। पाटीदार नेता हार्दिक पटेल बारे में पूछे गए एक सवाल पर वाघेला ने कहा इस चुनाव के बाद हार्दिक पटेल इतिहास की बात हो जाएँगे। लोगों ने उन्हें अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया. आप देखना, जैसे ही इलेक्शन खत्म होगा. हार्दिक पटेल भी इतिहास की बात हो जाएँगे। इसमें दो र...