Skip to main content

कांग्रेस ने भाजपा से हारने की सुपारी ली हुई है --- शंकरसिंघ वाघेला

शंकर सिंह वाघेला
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
कुछ महीने पहले कांग्रेस छोड़ने वाले गुजरात के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमन्त्री रहे शंकर सिंह वाघेला ने कहा है कि राज्य में जारी चुनाव में भाजपा की ही जीत होगी। वाघेला ने कहा कि कांग्रेस ने तो हारने की सुपारी ले ली है। उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस के पास गुजरात में असेंबली इलेक्शन जीतने का यह अच्छा मौका था। 
न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में 77 साल के वाघेला ने कहा नतीजों को लेकर शंका नहीं है। गुजरात विधानसभा में बीजेपी को बहुमत मिल जाएगा। 
वाघेला ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया. कहा- उसकी सेंट्रल लीडरशिप ने तो चुनाव हारने के लिए भाजपा से सुपारी ले ली है। इसलिए मैं कह रहा हूं कि भाजपा को बहुमत भी आसानी से हासिल हो जाएगा। 
पाटीदार नेता हार्दिक पटेल बारे में पूछे गए एक सवाल पर वाघेला ने कहा इस चुनाव के बाद हार्दिक पटेल इतिहास की बात हो जाएँगे। लोगों ने उन्हें अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया. आप देखना, जैसे ही इलेक्शन खत्म होगा. हार्दिक पटेल भी इतिहास की बात हो जाएँगे। 
इसमें दो राय नहीं, गुजरात के इस चुनाव के बाद सिर्फ हार्दिक पटेल ही नहीं और दूसरे नौसिखिए भी इतिहास बनने के कगार पर हैं। इस बात पर शंका व्यक्त की जा रही है, कांग्रेस की साख में और भी गिरावट आने के स्पष्ट संकेत दे रहे हैं। दरअसल,गुजरात चुनाव हो अथवा कहीं और मोदी को देखते ही कांग्रेस और दूसरे विपक्षी कुछ का कुछ बोलने लगते हैं।  
कांग्रेस के कुछ नेता नहीं चाहते कि पार्टी जीते
वाघेला 1996 से 1997 तक यानी करीब एक साल गुजरात के सीएम रह चुके है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा मैंने एक बार राहुल गांधी से कहा था कि कांग्रेस राज्य में 90 तक सीटें जीतकर सरकार बना सकती है। 
मैंने उनसे ये भी कहा था कि मैं चीफ मिनिस्टर नहीं बनना चाहता. उन्होंने भी मुझसे वादा किया था कि वो दिल्ली में मेरे दोस्त बने रहेंगे और गुजरात में पार्टी चलाने में मेरी मदद करेंगे। लेकिन, पार्टी हाईकमान में कुछ लोग ऐसे हैं जो नहीं चाहते कि पार्टी चुनाव जीते। 
कांग्रेस को चाहिए था कि गुजरात में अपने आपको बनाए रखने के लिए वाघेला  किसी  कीमत पर पार्टी में ही रखना था। फिर अहमद पटेल को मुख्यमन्त्री बनाने की चर्चा ने पार्टी को उसी तरह पीछे धकेल दिया,जिस तरह दिल्ली में किरण बेदी को मुख्यमन्त्री बनाने की घोषणा ने। सोने पर सुहागा मणिशंकर अय्यर ने मोदी के लिए अपशब्द बोल कर दिया। गुजरात अभी पिछले चुनाव में सोनिया गाँधी द्वारा मोदी को "मौत का सौदागर" कहे जाने का दर्द भूल भी नहीं पाया था कि एक से बढ़कर एक मोदी यानि एक गुजराती को कुंठित करने से नहीं चूक रहे थे और चुनाव के चलते अय्यर द्वारा अपशब्द ने तो कांग्रेस की अचानक चाद्दर ही खींचली।  
भाजपा को समर्थन देने पर वाघेला ने कहा भाजपा ने मेरे बेटे के लिए टिकट ऑफर किया था। लेकिन, मैंने इससे इनकार कर दिया।  इसलिए, भाजपा को सपोर्ट करने का सवाल ही नहीं है। वाघेला ने कहा कि वो सियासत में बने रहेंगे। 

गुजरात चुनाव में पाकिस्तानी हाथ?

प्रचार के दौरान रविवार (10 दिसंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात चुनाव में पाकिस्‍तान का ‘हाथ’ होने का आरोप लगाया। सूत्रों के अनुसार, उस बैठक में पूर्व भारतीय सेना प्रमुख, पूर्व विदेश सचिव और पाकिस्‍तान में स्थित भारतीय उच्‍चायोग में काम कर चुके राजनयिक मौजूद थे। डिनर के साथ यह बैठक 6 दिसंबर को कांग्रेस नेता मणि शंकर अय्यर के दिल्‍ली आवास पर हुई। उस समय पाकिस्‍तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद भारत आए हुए थे। सूत्रों के मुताबिक, अय्यर द्वारा दिए गए डिनर में शामिल हुए लोगों में पूर्व सेना प्रमुख दीपक कपूर, पूर्व विदेश मंत्री के. नटवर सिंह शामिल हुए। इसके अलावा पूर्व राजनयिकों में सलमान हैदर, टीसीए राघवन, शरत सभरवाल, के. शंकर बाजपेई और चिन्‍मय घरेखान भी डिनर में मौजूद रहे। बाजपेई, राघवन और सभरवाल ने पाकिस्‍तान स्थित भारतीय उच्‍चायोग में सेवाएं दी हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व उप-राष्‍ट्रपति हामिद अंसारी भी डिनर में मौजूद रहे। जनरल कपूर ने ‘द इंडियन एक्‍सप्रेस’ से बातचीत में इस तथ्‍य की पुष्टि की।
अवलोकन करें :--

सुदर्शन न्यूज़ के एक कार्यक्रम में भाजपा नेता और राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी ने सोनिया गांधी पर बड़े खुलासे किये। उन्होंने कहा कि सोनिय...
NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
‘द इंडियन एक्‍सप्रेस’ ने डिनर में मौजूद लोगों में से मेजबान अय्यर के अलावा चार अन्‍य से संपर्क किया। अय्यर ने कहा कि यह ”कसूरी जानने वालों या पाकिस्‍तान में डिप्‍लोमेट्स रहे लोगों का गेट-टुगेटर था” और इसका ”देश की राजनीत‍ि से कोई लेना-देना नहीं है।” सिर्फ जनरल कपूर ने ऑन रिकॉर्ड बात की, अन्‍य ने कहा कि वे चुनाव के दौरान किसी राजनैतिक बहस में नहीं घसीटे जाना चाहते। अय्यर ने टिप्‍पणी से इनकार कर दिया।
गुजरात के पालनपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते समय, मोदी ने आरोप लगाया था विधानसभा चुनाव में पाकिस्‍तान ‘हस्‍तक्षेप’ कर रहा है। मोदी ने अपनी बात के प्रमाण में कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने अय्यर के आवास पर पाकिस्‍तान के नेताओं से मुलाकात की थी। मोदी ने कहा, ”अगले दिन, मणि शंकर अय्यर ने कहा कि मोदी ‘नीच’ है। यह गंभीर मामला है… और उस बैठक के बाद, गुजरात के लोग, पिछड़ी जातियां, गरीब लोग और मोदी का अपमान हुआ। आपको नहीं लगता कि ऐसी घटनाओं से शक होता है?”
हालांकि डिनर में शामिल हुए लोगों ने इस बात पर जोर दिया कि यह एक निजी कार्यक्रम था, इस दौरान भारत-पाकिस्‍तान संबंधों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। एक शख्‍स ने कहा, ”वहां करीब 20 लोग थे और हमने आतंकवाद, हाफिज सईद और कश्‍मीर वगैरह पर बात की।” सूत्रों के अनुसार मनमोहन सिंह को डिनर से पहले चर्चा के आमंत्रित किया गया था, मगर उन्‍होंने सिर्फ डिनर के लिए हामी भरी।
1977 में आपातकाल के बाद हुए चुनावों में कांग्रेस को बहुत पीछे धकेल दिया। तब से आज तक कांग्रेस बिना बैसाखी के चलने में पूर्णरूप से असमर्थ है। अपने दम पर चलना शायद भूल ही गयी है। तब से लेकर 2014 तक केन्द्र में जितनी बार सरकार बनायीं, --मात्र 1985 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की हत्या के बाद हुए चुनाव को छोड़-- सभी बैसाखियों के दम पर। 
दूसरे, देश में साम्प्रदायिक दंगे, तुष्टिकरण और पाकिस्तान के सहयोग से आतंकवादी गतिविधियों से अपने घोटालों पर पर्दा डाल राज करती रही। 
तीसरे, 2012 गुजरात चुनाव दौरान भी केन्द्र में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने पाकिस्तान के एक मन्त्री को भारत को बुलाया था। उस पर अपनी चुनावी सभा में तत्कालीन मुख्यमंत्री, वर्तमान भारत के प्रधानमन्त्री, इसी नरेन्द्र मोदी ने सख्त शब्दों में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के विरुद्ध एक शेर की भाँति ललकारा था। वही भाषण था, जिसे सुन मेरी दिली इच्छा थी कि भारत का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हो या नरेन्द्र मोदी जैसा हो। और अब पाकिस्तान द्वारा अहमद पटेल का गुजरात मुख्यमंत्री बनने की इच्छा ने स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस और पाकिस्तान का चोली दामन का साथ है और इसी कारण देश में आतंकवाद फलता-फूलता रहा और जिस आतंकवादी को पाकिस्तान मरवाना चाहता था, उसे भारत के सैनिकों या फांसी देकर मरवा देता था, ताकि किसी को कांग्रेस और पाकिस्तान के बीच साठगांठ पर शंका न होने पाए। अब समय आ गया है, कांग्रेस को पाकिस्तान के साथ अपने रिश्ते को स्पष्ट करना होगा।         

अहमद पटेल को क्‍यों CM बनाना चाहते हैं पाक आर्मी के पूर्व चीफ?--मोदी 

कांग्रेस नेताओं के एक समूह ने मणिशंकर अय्यर के आवास पर पाकिस्तान के उच्चायुक्त के साथ बैठक की, जिसके बाद ही अय्यर ने उन्हें (मोदी) ‘नीच’ कहा। साणंद में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि अय्यर के आवास पर हुई बैठक में पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी शामिल हुए थे। कांग्रेस पर निशाना जारी रखते हुए मोदी ने कहा, “अय्यर के आवास पर एक बैठक हुई थी, जिसमें पाकिस्तान के उच्चायुक्त, पाकिस्तान के विदेश मंत्री, अंसारी और मनमोहन सिंह मौजूद रहे थे। बैठक करीब तीन घंटे तक चली थी।” प्रधानमंत्री ने कहा, “बैठक के अगले दिन मणिशंकर ने मुझे ‘नीच’ कहा।” मोदी ने अपने अंदाज में जनता से पूछा, “मैं आपसे पूछता हूं, भाइयों-बहनों, उन्होंने पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ बैठक क्यों की। पाकिस्तान हमारा दुश्मन है। आपने उनसे मुलाकात की और अगले दिन मुझे ‘नीच’ कहा।”
पीएम मोदी ने पूछा, “क्या यह चिंता करने वाली बात नहीं है? क्या यह संदेह नहीं बढ़ाता? यहां कुछ संदेहास्पद लग रहा है? आपको बैठक में सरकारी अधिकारियों की मौजूदगी सुनिश्चित करनी चाहिए थी। आप हमारे दुश्मन पड़ोसी के साथ गुप्त तरीके से बैठक क्यों कर रहे हैं? मोदी ने कहा, “क्या मुझे ‘नीच’ कहना गुजरात का अपमान नहीं है? क्या यह देश का अपमान नहीं है? जिन लोगों ने हमें वोट देकर सत्ता सौंपी है, क्या यह उन लोगों का अपमान नहीं है?”
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि पाकिस्तान के पूर्व जनरल अरशद रफीक ने घोषणा की है कि वह कांग्रेस सांसद अहमद पटेल को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा, “क्यों? आप पाकिस्तान में हैं। आप क्यों हमारे देश के मामलों में रुचि ले रहे हैं?” मोदी ने कहा, “भाइयों और बहनों, क्या यह खतरे का संकेत नहीं है? यह सब और अय्यर के आवास पर बैठक। क्या है यह सब? मेरे दोस्तों, आपको मुझसे वादा करना होगा कि आप अहमदाबाद के सभी बूथों पर कांग्रेस को जड़ से उखाड़ फेकेंगे और भाजपा को भारी अंतर से जीत दिलाएंगे।” साणंद में 14 दिसंबर को मतदान है, नतीजे 18 दिसंबर को आएंगे।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...