नाम शबाना और पिंक जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू को उनकी एक तस्वीर के लिए सोशल मीडिया में ट्रोल किया जा रहा है। इस तस्वीर में तापसी के ड्रेस को लेकर लोग निशाना साध रहे हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो लिख रहे हैं कि तुम जैसों को देख कर ही मर्द लड़कियों को छेड़ने पर मजबूर होते हैं। हालांकि बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो इस तरह के कमेंट करने वालों के खिलाफ अपनी आवाज़ उठा रहे हैं। दरअसल हुआ ये कि तापसी पन्नू ने अपनी एक तस्वीर ट्वीट की। इस तस्वीर को शेयर करते हुए तापसी ने लिखा- कभी-कभी सबसे अच्छे लम्हें अनछुए रह जाते हैं। तापसी ने अपने इस ट्वीट में जो तस्वीर पोस्ट की है उसमें उन्होंने एक शॉट ड्रेस पहन रखी है। लोग तापसी के इसी शॉट ड्रेस को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। ट्विटर पर छबि देखें taapsee pannu ✔ @taapsee Sometimes the best moments stay untouched, unedited...... and unused...... # RawImage # ScreenGrab 2:12 अपराह्न - 18 नव॰ 2017 349 349 जवाब 249 249 रीट्वीट 4,410 4,410 पसंद...