राजनीति समाज सेवा का माध्यम होना चाहिए ।अब निरकुंश शासन करने का माध्यम बनता जा रहा है ।कैसे कैसे असभ्य,असामाजिक लोग बड़े बड़े पदों पर पहुंच जाते हैं ।यह राजनीति बदलनी होगी। महिलायें ,युवा व सभ्य लोग विचार करें कि हम अपने देश को कहां ले जा रहे हैं ?क्या हमारे शहीदों ने इस दिन के लिए कुर्बानी दी थी कि ऐसे लोग इस देश पर शासन करें ? बदलाव के लिए हम और आपको ही पहल करनी पड़ेगी ,इस देश की आम जनता को बसपा सुप्रीमो मायावती पर भाजपा नेता दयाशंकर सिंह द्वारा अभद्र टिप्पणी को लेकर माहौल गरमाता जा रहा है। एक तरफ बसपाई जहां जगह-जगह भाजपा और दयाशंकर सिंह के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं, वहीं बलिया में सवर्ण समाज शुक्रवार को दयाशंकर सिंह के पक्ष में सड़क पर उतरा और बसपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इसी तरह देशभर के कई इलाको में में सवर्ण समाज के लोग सडकों पर उतरे हैं जो बसपा नेतओं के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। राजधानी लखनऊ में पंचायत भी बुलाई गई है, जिसमें शामिल होने के लिए गुरुवार को जिले से बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग लखनऊ रवाना हुए। क्षत्रिय समाज के लोग लखनऊ में बसपा कार्य...