भगवत गीता में स्पष्ट लिखा है "विनाश काले विपरीत बुद्धि", जिसे आम आदमी पार्टी चरितार्थ कर रही है।केजरीवाल के नेताओं ने विवादित बयान देने का सिलसिला जारी रखा है। अब बारी आशुतोष की है। जिन्होने गांधी, नेहरू से लेकर अटलजी तक पर विवादित बयान दिया है। दिल्ली की आम आदमी पार्टी और उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल अपने नेताओं की करतूत से परेशान हैं। पूर्व मंत्री संदीप कुमार की अश्लील सीडी के कारण चारों तरफ पार्टी की किरकिरी हो रही है। भले ही संदीप कुमार को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया हो लेकिन पार्टी में कुछ नेता ऐसे भी हैं जो संदीप कुमार के कुकर्मों का बचाव कर रहे हैं। इनमे से एक हैं पत्रकार से नेता बनें आशुतोष। अब आशुतोष, जो पेशे से एक पत्रकार भी हैं, जिस तरह विवादित बयान दे रहे हैं, बहुत ही शर्म की बात है। इस संकट की घडी में पार्टी को संयम एवं मीडिया से दूर रहकर, मुद्दे के ठंठा होने की प्रतीक्षा करते, विपरीत इसके विवादित बयान देकर जनता में पार्टी की छवि को धूमिल कर और संकट में डालकर पार्टी को असमय मृत्यु के मुँह में धकेल रहे हैं। आशुतोष को पत्रकार भूमिका ...