Skip to main content

Posts

Showing posts with the label conspiracy to divide Hindus

हम छह पुश्तों से हिंदू हैं। -- अमित शाह

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दिसम्बर 2 को सवाल उठाया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जब दिल्ली में होते हैं तो मंदिर क्यों नहीं जाते। टाइम्स अॉफ इंडिया के मुताबिक शाह ने उस अटकलों को खारिज किया कि राहुल गांधी के धर्म पर विवाद उसकी पार्टी ने पैदा किया है। शाह ने कांग्रेस के उन आरोपों का भी जवाब दिया, जिसमें कहा गया था कि वह जैन हैं हिंदू नहीं। शाह ने जवाब में कहा कि हम छह पुश्तों से हिंदू हैं। शाह ने यह भी कहा, ”हमने कभी किसी की भावनाओं को नहीं उठाया। उनके सोमनाथ मंदिर जाने के बाद ही विवाद खड़ा हुआ था। मेरा सिर्फ यह कहना है कि किसी को अपना विश्वास छिपाकर रखना नहीं चाहिए। आखिर क्यों राहुल गांधी दिल्ली के मंदिरों में नहीं जाते?” उन्होंने आगे कहा, "हमें कोई परेशानी नहीं है कि कांग्रेस ने तुरंत राहुल गांधी का जनेऊ दिखा दिया। हमें उम्मीद है कि उनकी मां सोनिया गांधी को भी नहीं होगी।” इसके अलावा शाह ने गुजरात विधानसभा चुनावों से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी का मकसद 182 में से 150 सीटें जीतना है। उन्होंने राहुल के उस बयान ...

राहुल गांधी के सोमनाथ मंदिर यात्रा पर विवाद

सोमनाथ मन्दिर में राहुल गाँधी  आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जो बात लंबे समय से अटकलबाजियों की  शक्ल में रही उस पर मुहर लग गई है। पहली बार राहुल गांधी ने माना है कि वो हिंदू नहीं, बल्कि किसी और धर्म को मानने वाले हैं। गुजरात के चुनावी दौरे पर सोमनाथ मंदिर में गए राहुल गांधी ने वहां पर खुद को ‘गैर हिंदू’ के रूप में दर्ज कराया है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया है कि वो किस धर्म को मानने वाले हैं। सोमनाथ मंदिर हिंदुओं के 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रथम है। मंदिर की परंपरा है कि जब वहां कोई गैर-हिंदू दर्शन के लिए आता है तो उसे रोका नहीं जाता। इसके बजाय उसे मंदिर में रखे एक अलग रजिस्टर में अपनी एंट्री कर देनी होती है। गुजरात दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने भी उस रजिस्टर में बाकायदा अपनी एंट्री करवाई है। चुनाव प्रचार के चक्कर में राहुल गांधी आजकल गुजरात के मंदिर-मंदिर चक्कर लगा रहे हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधबार (29 नवंबर) को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में पहुंचकर माथा टेका और जलाभिषेक किया। पिछले तीन महीने में राहुल गांधी ने 19वीं बार मंदिर में पूजा-अर्चना की ह...

सावधान !! हिन्दुओं में फूट डालने का षड्यंत्र

इस वक्त हिन्दुओं को आपस में लड़ाने के लिए सोशल मीडिया का जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है, हिन्दुओं को आपस में लड़ाने के काम में लगे लोग फर्जी नामों ने कई हिन्दू जातियों की फर्जी ID बना रहे हैं और एक दूसरे को गाली देकर हिन्दुओं को आपस में लड़ाने की कोशिश कर रहे हैं, लोगों में जागरूकता की कमीं के कारण असली लोग भी फर्जी लोगों की बातों में आ जाते हैं और वे भी एक दूसरे से नफरत करने लग जाते हैं लेकिन हमने ऐसे लोगों को एक्सपोज करने का निर्णय किया है ताकि जातिवाद और नफरत का जहर फैलने से रोका जा सके. सोशल मीडिया का हिन्दुओं के खिलाफ गलत इस्तेमाल मान लीजिये, मैंने राजपूत के नाम से फेक ID बना ली, अपने नाम के अंत में राजपूत लिख दिया, जाहिर है कि राजपूत जानकार असली राजपूत मेरे फ्रेंड बनेंगे, अब मान लो मैंने दलितों के खिलाफ रोजाना आग उगलनी शुरू कर दी, उन्हें रोजाना गरियाना शुरू कर दिया, अब धीरे धीरे मेरी बातों में आकर असली राजपूत भी दलितों को गालियाँ देने लगेंगे या मेरी पोस्ट को लाइक या शेयर करने लगेंगे, जब दलित लोग देखेंगे कि राजपूत उनके खिलाफ लगातार भड़काऊ पोस्ट डाल रहे हैं, उन्हें गालियाँ द...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)