‘गाँधी गोडसे – एक युद्ध’ के निर्देशक राजकुमार संतोषी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में घुस गाँधी समर्थकों ने दिखाए थे काले झंडे
राजकुमार संतोषी की फिल्म 'गाँधी गोडसे - एक युद्ध' विवादों में जहाँ एक तरफ लोग शाहरुख़ खान की आने वाली फिल्म ‘पठान’ के बॉयकॉट की माँग की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ ‘गाँधी गोडसे – एक युद्ध’ फिल्म को लेकर ताज़ा विवाद छोड़ गया है। राजकुमार संतोषी की फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान ही महात्मा गाँधी के समर्थकों ने पर्दे के सामने आकर हंगामा किया, जिसके बाद उन्होंने अपनी और अपने परिवार की जान को खतरा बताया है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। फिल्म निर्देशक राजकुमार संतोषी ने अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराने की माँग करते हुए कहा है कि आरोपितों पर सख्त कार्रवाई की जाए। वो 9 वर्षों बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं, ऐसे में उनकी फिल्म को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। शुक्रवार (20 जनवरी, 2023) को भी फिल्म के कलाकारों को प्रमोशंस के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा था। कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाते हुए महात्मा गाँधी के समर्थन में नारेबाजी भी क...