‘दुनिया भर में बैंड बजा है, हिंदुस्तानी मस्त खा पी रहे हैं’: वैश्विक संकट के बीच जैकी श्रॉक ने किया मोदी की तेल बचाने की अपील का सर्मथन
मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते दुनिया भर में बने आर्थिक संकट के बीच अभिनेता जैकी श्रॉफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील का समर्थन करते हुए लोगों से पेट्रोल और गैस का कम इस्तेमाल करने की सलाह दी। #WATCH | Mumbai, Maharashtra: On PM's appeal to save fuel, Actor Jackie Shroff says, "... Use less fuel. The world has gone bankrupt. Petrol and fuel are available in India..." (22.05) pic.twitter.com/6ueUrSIhK9 — ANI (@ANI) May 22, 2026 उन्होंने कहा कि यह देश पर कोई एहसान नहीं है, बल्कि जरूरत और जिम्मेदारी है। जैकी श्रॉफ ने अपने अंदाज में कहा, “उपकार थोड़ी कर रहे हिंदुस्तान पर कम चला के, कम चलाओ। दुनिया भर में बैंड बज गया है। हिंदुस्तान अभी तक बिंदास मस्त खा रहे पी रहे ना अभी तक दबा के तुम लोग, पेट्रोल मिल रहा है ना गैस मिल रहा है ना फिर काहे को रो रहे हो तुम लोग, जो बोला है करो।” ...