Skip to main content

Posts

Showing posts with the label #Metoo campaign

माही, ऋचा, हुमा… 200 से भी ज्यादा लड़कियों से मेरे संबंध रहे हैं: पायल का दावा

एक समय था, जब मोदी समर्थकों पर #Metoo का बैनर लेकर हमले किये जा रहे थे, लेकिन अब पासे पलटते नज़र आ रहे हैं। मोदी समर्थकों पर होते यौन शोषण के आरोपों पर मोदी विरोधी उन्हें जेल भेजने का शोर मचा रहे थे, परन्तु अब पलट वार होने पर वही लोग छुपे फिर रहे हैं। इस चकाचौंध वाली दुनियां अंदर से कितनी भयानक है, कई वर्षों बाद अब उजागर हो रहा है। क्योकि यौन शोषण आज कोई नई या हैरान करने वाला समाचार नहीं हैं। जिसका उल्लेख पिछले ब्लॉगों में करता भी रहा हूँ।  फिल्मकार अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल घोष ने मीडिया के साथ आपबीती साझा की है। उन्होंने कहा है कि अनुराग ने उन्हें आपत्तिजनक वीड‍ियो दिखाए थे। साथ ही दावा किया है कि अनुराग के 200 से ज्यादा लड़कियों से संबंध थे और अब यह संख्या 500 से ज्यादा हो सकती है। पायल ने न्यूज नेशन को दिए इंटरव्यू में कहा कि यह वाकया साल 2014-15 के बाद का है। उस वक़्त अनुराग कश्यप ‘बॉम्बे वैलवेट’ की शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने कहा, “अनुराग ने मुझे बताया था कि 200 से अधिक लड़कियों के साथ उनका अच्छा सम्बन्ध रहा है। अनुराग ने मुझे कहा था कि...

यौन शोषण के खिलाफ आखिर क्यों आवाज नहीं उठाती बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस

आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक  बॉलीवुड में अपने दमदार किरदार के लिए जानी जाती एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने हाल ही में कहा कि बॉलीवुड में एक्ट्रेस यौन शोषण के खिलाफ इसलिए कुछ नहीं बोलती क्योंकि उन्हें डर है कि उनका मजाक उड़ाया जाएगा। नाम शबाना, पिंक जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में धमाल मचा चुकी एक्ट्रेस का मानना है कि अगर बॉलीवुड में एक्ट्रेस यौन शोषम के खिलाफ बोलती हैं तो उनके खिलाफ गलत धारणा बना दी जाती है साथ ही उन्हें अपमानित भी किया जाता है। तापसी ने कहा जहां हॉलीवुड में यौन शोषण के खिलाफ #metoo अभियान ने एक बड़े आंदोलन का रूप ले लिया, वहीं हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में इसे लेकर चू तक नहीं की जाती। एक्ट्रेस ने कहा कि ऐसा नहीं कि बॉलीवुड में अब तक किसी एक्ट्रेस ने कोशिश नही की। उन्होंने कहा कि 'खुशकिस्मती या बदकिस्मती से उनके साथ कभी ऐसा नहीं हुआ, नहीं तो वो इसके खिलाफ आवाज उठाने में मदद करती।' उन्होंने कहा, 'ऐसा नहीं है कि ऐसा नहीं होता, ऐसा होता है। मुझे पता है क्योंकि मुझे लोग इसके बारे में बताते हैं लेकिन वे लोग खुलकर इसके बारे में बात करने के लिए शायद तैयार नहीं हैं क्य...

कास्टिंग काउच: सरोज खान के बयान का समर्थन पर घिरीं रिचा चड्ढा

कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने मंगलवार (24 अप्रैल, 2018) को कहा कि कास्टिंग काउच एक ऐसी कड़वी सच्चाई है जो सिर्फ फिल्म उद्योग तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे कोई कार्यस्थल, यहां तक कि संसद भी अछूती नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला करते हुए रेणुका ने आरोप लगाया कि मोदी ने तब उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाई, जब उन्होंने एक बहस के दौरान राज्यसभा में कहा कि उन्हें (रेणुका को) देखकर उन्हें (मोदी) टेलीविजन पर दिखाए गए रामायण धारावाहिक की याद आ गई। रेणुका ने कहा, “भारत में वह समय आ गया है जब कहा जाए- ‘मी टू’।” उनका यह बयान उस वक्त आया, जब बॉलीवुड की जानी-मानी नृत्य निर्देशक सरोज खान ने कास्टिंग काउच की संस्कृति का बचाव किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, “यह कड़वी सच्चाई है। यह सिर्फ फिल्म उद्योग में नहीं है। यह हर कार्यस्थल पर होता है। इसकी कल्पना मत करिए कि इससे संसद अछूती है या कुछ अन्य कार्य स्थल इससे अछूते हैं। अगर आप आज पश्चिमी जगत को देखें तो बड़ी अभिनेत्रियां भी सामने आईं और कहा ‘मी टू’।” उन्होंने कहा, “नरेंद्र मोदी ने मेरी गरिमा, मेरी मर्यादा छीनी।जब उन्होंने कहा कि मुझे ...

क्या विद्या बालन आर्मी पर ऐसा बयान शोभनीय है?

विद्या बालन सिर्फ हॉट अभिनय के लिए नहीं बल्कि अपने पॉवर पैक बयानों के लिए भी सुर्ख़ियों में रहती है. इन दिनों वह चर्चा में हैं अपने एक बयान को लेकर. उन्होंने अपनी एक स्टोरी सुनाई हैं जिसमें उन्होंने एक आर्मी जवान को लपेटे में लिया हैं. उन्होंने कहा कि एक आर्मी जवान वीटी स्टेशन पर खड़ा था और मेरी तरफ देखे जा रहा था. वह लगातार मेरे ब्रेस्ट को घूर रहा था और फिर उसने मेरी तरफ देखकर आंख मारी. नव भारत टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यौन शोषण हमेशा से होता रहा है. अंतर यह है कि आज लोग इस मुद्दे पर बात कर रहे हैं. पहले इन बातों को दबा दिया जाता था. आज यह अच्छी बात है कि हर लड़की सोचती है कि वह अकेली नहीं है. आज वह खुद को दोषी मानने के बजाय दोषी का पर्दाफाश करती हैं. मैं जिन दिनों लोकल ट्रेन से सफर किया करती थी, तब मुझे चेंबूर से वीटी जाना होता था और कॉलेज के उन दिनों में अक्सर मुझे कोई पिंच कर देता, कोई चिकोटी काट देता. मुझे बहुत गुस्सा आता और मैं चिल्ला कर हाथ उठा देती थी. मुझे लगता है ऐसे मामलों में चुप नहीं रहना चाहिए. वैसे आज इंडस्ट्री में मुझे 12 साल हो गए हैं और मुझसे यहां ऐसी...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)