Skip to main content

माही, ऋचा, हुमा… 200 से भी ज्यादा लड़कियों से मेरे संबंध रहे हैं: पायल का दावा

एक समय था, जब मोदी समर्थकों पर #Metoo का बैनर लेकर हमले किये जा रहे थे, लेकिन अब पासे पलटते नज़र आ रहे हैं। मोदी समर्थकों पर होते यौन शोषण के आरोपों पर मोदी विरोधी उन्हें जेल भेजने का शोर मचा रहे थे, परन्तु अब पलट वार होने पर वही लोग छुपे फिर रहे हैं। इस चकाचौंध वाली दुनियां अंदर से कितनी भयानक है, कई वर्षों बाद अब उजागर हो रहा है। क्योकि यौन शोषण आज कोई नई या हैरान करने वाला समाचार नहीं हैं। जिसका उल्लेख पिछले ब्लॉगों में करता भी रहा हूँ। 

फिल्मकार अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल घोष ने मीडिया के साथ आपबीती साझा की है। उन्होंने कहा है कि अनुराग ने उन्हें आपत्तिजनक वीड‍ियो दिखाए थे। साथ ही दावा किया है कि अनुराग के 200 से ज्यादा लड़कियों से संबंध थे और अब यह संख्या 500 से ज्यादा हो सकती है।

पायल ने न्यूज नेशन को दिए इंटरव्यू में कहा कि यह वाकया साल 2014-15 के बाद का है। उस वक़्त अनुराग कश्यप ‘बॉम्बे वैलवेट’ की शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने कहा, “अनुराग ने मुझे बताया था कि 200 से अधिक लड़कियों के साथ उनका अच्छा सम्बन्ध रहा है। अनुराग ने मुझे कहा था कि 200 से अधिक लड़कियों के साथ उन्होंने अच्छा टाइम बिताया है।” बकौल पायल अब उनके संबंध 500 के करीब लड़कियों के साथ हो सकते हैं।

पायल ने इंटरव्यू में कहा, “मैं पहली बार उनके ऑफिस में अपने मैनेजर के साथ मिलने गई थी। इसके बाद एक दिन उन्होंने मुझे अपने घर बुलाया। उन्होंने मुझे खाना परोसकर खिलाया और पूछा कि तुम क्या बनना चाहती हो, एक्ट्रेस या स्टार। उनकी बातें सुनकर किसी भी लड़की को ऐसा लगता कि उसे किसी का सपोर्ट मिल गया है।”

पायल ने आगे कहा, “इसके बाद अनुराग ने मुझे अगले दिन फिर बुलाया और अपने कम्प्यूटर रूम दिखाया। फिर एक अलग कमरे में ले गए। जहाँ, वीडियो कैसेट्स वगैरह दिखाए। इसके बाद उन्होंने कुछ आपत्तिजनक फिल्म चला दी, जिससे मैं असहज महसूस करने लगी। इसके बाद अनुराग ने कुछ उन एक्ट्रेस के नाम बताए, जिन्हें उन्होंने लॉन्च किया था। अनुराग ने मुझसे कहा कि ये सभी मेरे साथ अच्छे से और कूल रहती हैं। इस दौरान उन्होंने माही गिल, ऋचा चड्ढा और हुमा कुरैशी के नाम लिए। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि उनके साथ 200 से भी ज्यादा लड़कियों के संबंध रहे हैं। ये बात वे बहुत गर्व के साथ बोल रहे थे।”

पायल ने आगे कहा, “ वे मुझे भी मनाने की कोशिश कर रहे थे तो मैंने उससे विनती की कि सर मैं आपसे बाद में मिलती हूँ, आज मुझे जाना पड़ेगा। उसके बाद फिर धीरे-धीरे मैंने उनसे बात करना बंद कर दिया। मैं उन्हें ट्विटर पर फॉलो करती थी, फिर वो भी छोड़ दिया।” पायल घोष का कहना है कि अब उन्हें अपनी जान का डर सता रहा है। उन्होंने कहा, “मुझे डर है इन लोगों से। ये लोग मुझे किसी भी तरह नुकसान पहुँचा सकते हैं। इसीलिए मैं सुरक्षा की माँग करूँगी।”

पायल ने कहा है कि वो अपनी सुरक्षा के लिए चिंतित हैं और जब उन्होंने अनुराग कश्यप के खिलाफ #MeToo के साथ ट्वीट किया तो उनके परिवार वालों ने उन्हें शांत रहने के लिए कहा। पायल कहती हैं, “जो भी लोग दिखावा कर रहे हैं कि वो महिलाओं का बेहद सम्मान करते हैं और उनकी इज्जत की परवाह करते हैं, ये ही वो लोग हैं जो वास्तव में औरतों के साथ बुरा व्यवहार करते हैं। बॉलीवुड में लॉबी चलती है और कोई मेरी मदद के लिए आगे नहीं आया। मेरी कुछ दोस्तों और परिवारजनों के अलावा किसी ने मुझे कॉल नहीं किया, लेकिन मैं किसी से कुछ उम्मीद नहीं करती।”

पायल के आरोपों के बाद महिला आयोग ने इस मामले का संज्ञान लिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा, “कल रात मैंने पायल घोष का ट्वीट देखा। उन्होंने अनुराग कश्यप पर 2015 में यौन शोषण करने का आरोप लगाया। उनके जवाब में मैंने कहा कि वो मुझे पहले शिकायत भेजें फिर हम इस मामले को देखेंगे।”

अवलोकन करें :-

About this website

NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
अमीर खुसरो ने कभी किसी जमाने, जब समय प्रगतिशील नहीं था, जब कविता का मतलब क्रांति और लिबरल का मतलब भ्रान्ति नहीं होता...
About this website

NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
साल 2018 में दुनियाभर में चल रहे मीटू मूवमेंट की आंच बॉलीवुड इंडस्ट्री तक पहुंची थी। उस दौरान डायरेक्टर साजिद खान पर ....

इससे पहले पायल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर लिखा था,“अनुराग कश्यप ने मेरे साथ जबरदस्ती की और बहुत बुरा बर्ताव किया है। इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। देश को पता चले कि इस क्रिएटिव आदमी के पीछे एक राक्षस है। मुझे पता है यह मुझे नुकसान पहुँचा सकता है और मेरी सुरक्षा खतरे में है। प्लीज मेरी मदद कीजिए।” हालाँकि अनुराग कश्यप ने सारे आरोपों को बेबुनियाद करार दिया। वहीं तापसी पन्नू ने अनुराग कश्यप का समर्थन करते हुए कहा था कि उन्होंने अनुराग जैसा स्त्रीवादी (फेमिनिस्ट) नहीं देखा है।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...