Skip to main content

Posts

Showing posts with the label shashikala natarajan

शशिकला के भतीजे ने जीती जया की सीट

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उप चुनाव में भाजपा ने तीन सीट पर कब्जा किया है। इनमें दो सीटें अरुणाचल प्रदेश और एक सीट उत्तर प्रदेश की है। बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने कांग्रेस से सबांग सीट छीन ली है। वहीं तमिलनाडु में शशिकला के भतीजे टीटीवी दिनाकरन ने जयललिता की सीट आरके नगर पर चुनाव जीता है। अरुणाचल प्रदेश की पाक्के कसांग और लिकाबली विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने आज जीत दर्ज करके दोनों सीटें कांग्रेस से हथिया ली है। पाक्के कसांग सीट पर भाजपा के बी.आर वाघे ने 475 वोटों के कम अंतर से जीत दर्ज करके कांग्रेस के अपने एकमात्र प्रतिद्वंद्वी और पूर्व उपमुख्यमंत्री कामेंग डोलो को पराजित किया। लिकाबली सीट पर भाजपा के कार्दो नेयिगयोर ने पीपीए के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गुमके रिबा को 305 मतों से हराकर जीत दर्ज की। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात की सकिंदरा विधानसभा सीट पर भाजपा ने 11872 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। भाजपा के अजीत सिंह पाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के प्रत्याशी की सीमा सचान को 11872 मतों से हराया। इस सीट पर भाजपा...

शशिकला आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोषी करार, टूटा तमिलनाडु का सीएम बनने का सपना

एआईएडीएमके प्रमुख शशिकला नटराजन ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम को पार्टी से निकल दिया है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा मंगलवार को शशिकला को दोषी ठहराया गया है। इसके बाद पार्टी से बगावत कर चुके पन्नीरसेल्वम को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता कि मौत के बाद उनके विश्वसनीय ओ पन्नीरसेल्वम को राज्य की कमान सौंपी थी। लेकिन कुछ दिनों के बाद सेल्वम ने शशिकला के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बाद में उन्होंने पार्टी से बगावत कर ली थी। कोर्ट के फैसले द्वारा शशिकला को 4 साल सजा के बाद भी शशिकला ने रिसोर्ट में विधायकों के साथ बैठक की।  शशिकला ने यह बैठक पार्टी की आगे की रणनीति तय करने के लिए की थी। जिस दौरान शशिकला ने पन्नीरसेल्वम को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। पार्टी विधायकों की बैठक में ई. पलानीस्वामी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि शशिकला को तुरंत अदालत जाकर सरेंडर करना होगा। अब उनके पास सिर्फ पुर्नविचार याचिका दायर करने का विकल्प है। जयललिता की ...

शशिकला ने हाईजैक की AIADMK

जयललिता के जाने के कुछ दिनों के अंदर ही शशिकला ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। वो जया के घर पोएस गार्डन में डेरा डाल कर बैठ गई हैं। दक्षिण भारत की राजनीति में चेहरों का महत्व हमेशा से रहा है। अन्नाद्रमुक सुप्रीमो जयललिता के निधन के बाद उनकी पार्टी मेें कोई ऐसा चेहरा नहीं दिख रहा है जो पूरी पार्टी को एकजुट कर सके। इसी के साथ अब जयललिता के करीबी लोगों ने भी अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। शशिकाल जो जया की करीबी मानी जाती है उन्होंने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। अन्नाद्रमुक में इसी बात को लेकर चर्चा है कि क्या शशि पूरी पार्टची को हाईजैक कर रही है। जिस तरह से जया के निधन के कुछ ही दिनों के अंदर वो पार्टी में अपनी पैठ बना रही हैं उस से तो यही लगता है। शशिकला तमिलनाडु में सत्ता का केंद्र बनती जा रही है। मुख्यमंत्री पन्नीरसेल्वम भी उनसे मिलने के लिए पोएस गार्ड पहुंचे थे। उनके अलावा लगातार कई मंत्री शशिकला से मिलने के पहुंच रहे हैं। खास बात ये है कि शशिकला ने जयललिता के घर पोएस गार्डन में डेेरा डाल दिया है। जयललिता के जीवित रहते शशिकला के पति नटराजन को पोएस गार्डन में घुसने की अ...

जब तत्कालीन गुजरात मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने बचाई जयललिता की जान

लंबी बीमारी के बाद सोमवार देर रात तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता का निधन हो गया। इस मौके पर कोई उन्हें अपने-अपने तरीके से याद कर रहा है। जयललिता ने सोमवार की रात दम तोड़ दिया।  उन्होंने रात 11:30 बजे अंतिम सांस ली और उसके बाद उनका लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटा लिया गया। वह गत 22 सितंबर से अपोलो अस्पताल में भर्ती थीं। जयललिता का जन्म 24 फरवरी, 1948 को कर्नाटक राज्य के मैसूर में हुआ था। उन्होंने बेंगलुरु के बिशप कॉटन गर्ल्स से हाई स्कूल की शिक्षा प्राप्त की। बाद में जब उनकी मां ने तमिलनाडु की फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेत्री के तौर पर करियर शुरू किया तो उन्होंने चेन्नई के प्रजेंटेशन कॉन्वेंट में दाखिला लिया। इसी कड़ी में हम आपको बताते हैं 2011 की उस घटना के बारे में जब जयललिता को जान से मारने की कोशिश हुई थी। तब उनको खाने में थोड़ा-थोड़ा जहर दिया जा रहा था। ये महज इत्तेफाक था कि उस साजिश का समय रहते खुलासा हो गया और जयललिता की जान बच गई। ज़हर के असर से तब जयललिता धीरे-धीरे कमजोर होने लग गई थीं। उनकी तबीयत भी अक्सर खराब रहने लगी थी। उन्हीं दिनों तब के गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)