पनामा पेपर्स लीक मामले में नया खुलासा हुआ है. अप्रैल 2016 में पनामा पेपर्स के छपने के 3 हफ्ते पहले पनामा की लॉ फर्म मोसैक फोनसेका को किए गए ईमेल में कुछ भारतीयों के नाम सामने आए हैं. इनमें पीवीआर सिनेमा के मालिक अजय बिजली, सुनील मित्तल के बेटे व हाइक मैसेंजर के सीईओ कवीन भारती मित्तल और एशियन पेंट्स के प्रवर्तक अश्विन धनी के बेटे जलज अश्विन धनी का नाम शामिल हैं. ये वे लोग हैं जिनकी विदेश में कंपनियां होने का पता चला है. मोसैक इनके लिए काम कर रही थी. 2008 में शुरू की थी कवीन ने कंपनी : ईमेल में खुलासा इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक केबीएम ग्लोबल लिमिटेड के प्रवर्तक के तौर पर कवीन भारती मित्तल का नाम सामने आया है. यह फर्म ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड (BVI) में दिसंबर 2008 में पंजीकृत हुई थी. मार्च 2016 के ईमेल में कवीन का नाम कंपनी के लाभार्थी प्रवर्तक के रूप में सामने आया है. इसमें उनका अमृता शेरगिल मार्ग, नई दिल्ली का पता भी दिया हुआ है. 12 लाख नए दस्तावेज मिले ताजा खुलासे में 12 लाख ऐसे दस्तावेज हैं जिनमें 12000 दस्तावेज भारतीयों से जुड़े है. 2016 में 1.15 कर...