Skip to main content

Posts

Showing posts with the label denomitisation

नोटबंदी से चरमराती अर्थव्यवस्था

देश में शुरू हुई नोटबंदी से सिर्फ आम आदमी ही नही बल्कि उधोग धंधे भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं । नोटबंदी के चलते मध्यम और छोटे व्यवसायियों को प्रतिदिन बड़ा घाटा झेलना पड़ रहा है । नोट बंदी के चलते कामगारों को नगद मजदूरी और ट्रांसपोर्ट का खर्च उठाने में असमर्थ व्यवसायी अब उत्पादन घटा रहे हैं ।श्रमिक को दैनिक अपनी मजदूरी चाहिए,मालिक कहाँ से दे? इस लेख के माध्यम से प्रधानमन्त्री मोदी की नियत पर शंका नहीं बल्कि इस नीति को किर्याविन्त करने वालों पर है। जो जनता से अधिक अपना स्वार्थ देख रहे हैं। छोटे और मध्यम उधोग चला रहे लोगों का कहना है कि यदि उत्पादन में कटौती न की जाए तो माल को कहाँ और कैसे खपाया जाएगा । नोटबंदी के चलते मजदूरी का नगद भुगतान करना सम्भव नही हैं । वहीँ दूर दराज के क्षेत्रो में माल भेजने के लिए ड्राइवरों को खर्चा देना और वापस आते समय गाड़ियों में तेल भरवाना जैसी कुछ समस्याएं हैं जिनका नोटबंदी के चलते निराकरण होना मुश्किल है । गुजरात में कपडे के काम के लिए मशहूर सूरत में 80 फीसद टेक्सटाइल मिलें बंद हो चुकी हैं, वहीं कपड़ा बाजार के व्यापारियों को आगामी शादी-विवाह को लेकर...

'सबसे बड़े चोर और भ्रष्ट तो बैंक वाले हैं' मोदी को बदनाम कर रहे हैं

नोटबंदी के बाद से देशभर के कालेधन के कुबेरों में हड़कंप मचा है। कालेधन के सौदागर अपनी काली कमाई को ठिकाने लगाने की जुगत में जुटे हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने नोटबंदी करने जैसा साहसिक निर्णय देश से कालेधन की समाप्ति और भ्रष्टाचार का अंत करने के लिए किया था कि उन्हें शायद पता नहीं रहा होगा कि सबसे बड़े चोर और बेईमान तो बैंक वाले ही हैं, चोर बैंक मैनेजरों की वजह से मोदी की बड़ी बदनामी हो रही है ये हम नहीं बैंक के ग्राहक खुद बोल रहे हैं। फरीदाबाद एक्सिस बैंक 1 नम्बर मार्किट ब्रांच के ग्राहकों का कहना है कि इस बैंक से लूट मचा रखी है, बैंक के अन्दर नोटों की दलाली चल रही है और जनता को बिना कैश के भगा दिया जा रहा है। आज हमने खुद हालात का जायजा लिया तो हमारे पैरों तले जमीन खिसक गयी, कई लोग तीन तीन दिन से पैसों के लिए तरस रहे हैं लेकिन ये बैंक सिर्फ कालाबाजारियों को ही नोट सप्लाई कर रहा है, ग्राहक एक्सिस बैंक से इतना परेशान हैं कि आज एक्सिस बैंक मुर्दावाद के नारे लगाते हुए बोले कि सबसे बड़े चोर और भ्रष्ट तो ये बैंक वाले हैं जो नोटों की दलाली कर रहे हैं और मोदी को बदनाम कर रहे हैं। ग्राहक भी ...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)