Skip to main content

Posts

Showing posts with the label kingfisher

सोनिया गाँधी को माल्या ने अनलिमिटेड फ्री पास दे रखा था

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  मनमोहन सिंह सरकार के समय बैंकों  से लिए करोड़ों रुपये लेकर विदेश भागने वाला विजय माल्या अचानक बेहद बेचैन हो उठा है। माल्या ने ऑफर किया है कि वो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से ली पूरी रकम लौटाने को तैयार है। सवाल उठ रहा है कि अचानक ऐसा क्या हो गया कि विजय माल्या पैसे लौटाने की बात कहने लगा। इसके पीछे की पूरी कहानी बेहद मजेदार है। जो सबसे बड़ी वजह है वो ये कि विजय माल्या को भारत को सौंपने को लेकर ब्रिटिश कोर्ट में चल रही कार्रवाई आखिरी चरण में है और ज्यादा उम्मीद है कि वहां की अदालत माल्या को भारत सरकार को सौंप देगी। माल्या को यह एहसास होने के बाद उसने 2016 में पीएम नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली को लिखी अपनी वो चिट्ठी जारी की है जिसमें उसने पैसे लौटाने की बात कही है। लेकिन माल्या का ये प्रस्ताव भारत सरकार बार-बार खारिज करती रही है। माल्या से पैसे क्यों नहीं ले रही सरकार? सरकार के पास इस बात के पक्की जानकारी है कि विजय माल्या कांग्रेस के इशारे पर विदेश भागा था। ये वो दांव था, जिससे काले धन के खिलाफ मोदी सरकार की सख्ती को सवालों के दायरे...

राहुल गांधी का हाथ माल्या की ‘कैलेंडर गर्ल’ के साथ

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की  बेहद करीबी बताई जाने वाली दिव्या स्पंदना एक नए विवाद में फंस गई हैं। यह जानकारी सामने आई है कि दिव्या स्पंदना उद्योगपति विजय माल्या की बेहद ‘खास’ थीं। यह बात खुद उन्हीं के 2010 के एक ट्वीट से सामने आई है। विजय माल्या ने उन्हें हॉन्गकॉन्ग घुमाया था, जिससे खुश होकर दिव्या स्पंदना ने उसे ट्विटर पर शुक्रिया भी किया था। दिव्या स्पंदना अभी कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया टीम की हेड हैं। इससे पहले वो कन्नड़ फिल्मों में हीरोइन भी रह चुकी हैं। वहां पर उन्हें रम्या के नाम से जाना जाता है। राहुल गांधी ने खुद उन्हें कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया हेड के लिए चुना है। माल्या की सबसे खास पता चला है कि दिव्या स्पंदना विजय माल्या के लिए काम करती थीं। किंगफिशर एयरलाइंस के बंद होने से पहले तक वो माल्या के ही साथ रहीं। वो विजय माल्या की आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ब्रांड एंबेसडर (वीडियो नीचे देखें) थीं। सबसे मजेदार बात यह कि खुद विजय माल्या ने उन्हें 2010 में हॉन्गकॉन्ग की सैर के लिए स्पॉन्सर किया था। इस साल दिव्या स्पंदना ने ट्वीट किया था- “रॉयल चैलेंजर्स...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)