दिल्ली नगर निगम चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने गद्दार बीजेपी नेताओं के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए करीब 21 से अधिक कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर कर दिया, ये नेता नगर निगम चुनावों में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे और गद्दारों की तरह पीठ में छूरा भोंकने का काम कर रहे थे. निष्कासित किये गए कार्यकर्ताओं में 5 निवर्तमान पार्षद भी हैं जिनके नाम - रान्होला से डॉ पंकज सिंह, नवादा से कृष्णा गहलोत, सागरपुर वेस्ट से प्रवीन राजपूत, पटपडगंज से संध्या वर्मा, न्यू अशोक नगर ने निक्की सिंह हैं. ये सभी नेता पार्टी के उम्मीदवारों के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे. इनके अलावा दिल्ली यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनोज चौधरी को भी पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से निष्कासित कर दिया गया. जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली MCD में 5 साल से बीजेपी का शासन है, वर्तमान पार्षदों के खिलाफ लोगों में नाराजगी थी जिसकी वजह से दिल्ली बीजेपी ने फैसला किया कि किसी भी वर्तमान पार्षद या उसके रिश्तेदार को टिकट नहीं दिया जाएगा, इस बार फ्रेश लोगों और पार्टी के मेहनती कार्यकर्ताओं को ...