NIA की एक रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जिसमें कहा गया है कि 2005 से लेकर 2011 के बीच अलगाववादियों को ISI की ओर से लगातार मदद मिल रही थी, लेकिन UPA सरकार ने इस पर कोई कठोर निर्णय नहीं लिया था। जम्मू कश्मीर में बिगड़ते माहौल के पीछे अलगाववादी नेताओं का हाथ होने की बात अब लगभग पूरी तरह साफ हो गई है। अलगाववादी नेताओं को लगातार उनके पाकिस्तानी आकाओं से मदद मिलती है और वह यहां कश्मीरी लड़कों को भड़काते हैं। अलगावादियों को पाकिस्तानी फंडिंग को लेकर NIA की ताज़ा रिपोर्ट में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। NIA की रिपोर्ट के अनुसार 2005-11 के बीच बॉर्डर पार से आ रही पैसों की मदद को लगातार पकड़ा गया था, लेकिन तत्कालीन सरकार ऐक्शन लेने में नाकाम रही। 2011 में NIA की ओर से दायर चार्जशीट के मुताबिक हिज्बुल के फंड मैनेजर इस्लामाबाद निवासी मोहम्मद मकबूल पंडित लगातार अलगाववादियों को पैसा पहुंचा रहा था। जिसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 2011 में ही पाकिस्तान से हवाला के जरिए करोड़ों रुपयों के साथ 4 लड़कों को गिरफ्तार किया था। उन चार लड़कों में एक गुलाम मोहम्मद भट्ट भी था, जो गिलानी का कर...