आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार हिमाचल और गुजरात चुनाव के नतीजे आ चुके है। दोनों ही राज्यों में बीजेपी की सरकार बनाने की कवायत शुरू हो चुकी है। केंद्र में जब से नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभाली है तभी देश के अधिकतर राज्यों में बीजेपी अपनी जीत का परचम लहरा चुकी है। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से कांग्रेस का हर राज्य से पत्ता साफ़ होता जा रहा है। अब महज ही राज्यों में कांग्रेस की सरकार बची है। गुजरात चुनाव में बीजेपी ने लगातर 6वीं बार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी अपनी सत्ता बरकरार रखने में सफल रही है। कांग्रेस ने हालांकि यहां पांच वर्ष पूर्व हुए विधानसभा चुनाव के मुकाबले अपने आंकड़ों में सुधार किया है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी ने कुल 99 सीटों पर जीत दर्ज की है और कांग्रेस को यहां 77 सीटों पर जीत मिली। निर्दलीयों ने तीन, भारतीय ट्रायबल पार्टी को दो व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को एक सीट मिली है। भाजपा ने पूरे गुजरात व दिल्ली में जीत की खुशी मनाई, हालांकि प्रधानम...