भारतीय जनता पार्टी केश्व पुरम जिला का कार्यकर्ता सम्मेलन आज सामूदायिक भवन संदेश विहार में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रोशन कंसल ने की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत बनाने का आहवान करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता ही भाजपा की रीढ़ हैं। संदेश विहार सामूदायिक भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के हजारों जिला कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान जिला कार्यकारिणी की ओर से प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी को सम्मानित किया गया तत्पश्चात मनोज तिवारी ने सभी मंडल अध्यक्षों और पूर्व जिलाध्यक्षों को सम्मानित किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली की जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया । उन्होंने कहा कि ईमानदारी की बात करने वाले केजरीवाल दिल्ली का पैसा फूंक कर दिल्ली का डीजल फूंक कर पंजाब में काम कर रहे हैं। मनोज ने आगे कहा कि जिस विश्वास के साथ दिल्ली ने 70 में से 67 सीटें देकर...